ETV Bharat / bharat

महागठबंधन में तेजस्वी यादव होंगे CM फेस, मुकेश सहनी बनेंगे डिप्टी CM

बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन ने प्रेस कांफ्रेंस कर सीएम फेस के तौर पर तेजस्वी यादव के नाम का ऐलान कर दिया है.

Tejashwi Yadav CM face
तेजस्वी यादव होंगे सीएम फेस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : October 23, 2025 at 12:31 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: महागठबंधन का दूल्हा कौन होगा? इस सवाल का जवाब अब पार्टी ने दे दिया है. पटना के होटल मौर्या में महागठबंधन ने प्रेस कांफ्रेंस कर तेजस्वी यादव को अपना नेता मान लिया है. महागठबंधन की ओर से जो पोस्टर लगाए गए हैं उसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर लगी है.

तेजस्वी यादव होंगे सीएम फेस: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में विकट स्थिति है. आलोचना कर दो तो जेल जाओ. देश क्या चाहता है,इसका ख्याल रखें. पूरा देश बिहार की तरफ देख रहा है. हालात बेरोजगारी और अन्य चीजों को लेकर गंभीर हैं. लोग बदलाव चाहते हैं. राहुल गांधी की यात्रा को जनता ने काफी समर्थन दिया है. देश में मुखौटा पहनने वाले लोग शासन कर रहे हैं. इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर हम तेजस्वी यादव को अपना समर्थन देते हैं.

'मुकेश सहनी होंगे बिहार के डिप्टी सीएम': अशोक गहलोत ने आगे कहा कि मैं अपने अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि जिसका लंबा फ्यूचर होता है जनता भी उसका साथ देती है. पिछली बार जो वादे किए थे उसमें तेजस्वी खरे उतरे हैं. साथ ही सबकी राय बनी है जो हमारे अन्य पिछड़ा साथी मुकेश सहनी हैं, संघर्ष किया अपनी पार्टी बनाई है. ऐसे नौजवान बिहार के डिप्टी सीएम होंगे. महागठबंधन की सरकार ने बिहार में दो डिप्टी सीएम होंगे.

"पिछला गठबंधन लोकल था और मामूली वोटों से एनडीए की सरकार बन गई थी. इस बार इंडिया गठबंधन है. वो (एनडीए) देश के अंदर खेल खेल रहे हैं. हर राज्य में उनका मॉडल अलग-अलग है. राजस्थान में दाल नहीं गली और सरकार पांच साल तक चली. किस प्रकार से चुनाव जीतने के लिए धनबल का प्रयोग हो रहा है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. चुनाव आयोग में ऐसी स्थिति भी मैंने कभी नहीं देखा था."- अशोक गहलोत, बिहार चुनाव के कांग्रेस के पर्यवेक्षक

'हमें 5 साल नहीं 20 महीने का समय दें': तेजस्वी यादव ने भरोसा जताने के लिए सभी का धन्यवाद दिया और कहा कि एनडीए में सीएम फेस की घोषणा नहीं की गई है. चुनाव के बाद जेडीयू को बीजेपी खत्म कर देगी. हम पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. हमने 17 महीने में कई काम कर दिखाया है. इसके कारण लोगों का भरोसा हम पर बना है. हमें 5 साल का नहीं केवल 20 महीने का समय दें तो हम 20 सालों में जो काम नहीं हुआ है उसे करके दिखाएंगे.

"जिन परिवारों के पास सरकारी नौकरी नहीं है उस परिवार को एक सरकारी नौकरी देगा. तेजस्वी सीएम बनेगा तो पूरे बिहार के लोग सीएम बनेंगे. हमने जो घोषणा की है उसे पूरा करेंगे."- तेजस्वी यादव, आरजेडी नेता

अशोक गहलोत की तेजस्वी से मुलाकात: बैठक से पहले अशोक गहलोत और तेजस्वी यादव की बंद कमरे में तकरीबन 15 मिनट तक बातचीत हुई है. मुलाकात के बाद महागठबंधन ने अपनी एकजुटता का संदेश दिया और सभी ने एक सुर से एनडीए की सरकार को बिहार से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया.

मुकेश सहनी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि "इस समय का साढ़े तीन साल से मैं इंतजार कर रहा था. बीजेपी ने जिस तरीके से हमें तोड़ा उस समय से हमने संकल्प लिया था कि भाजपा को जबतक तोड़ेंगे नहीं छोड़ेंगे नहीं. हम महागठबंधन के साथ रहकर सरकार बनाएंगे."

दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि "बिहार में जो चुनाव है उसके दो संदर्भ है. एक बिहार का अपना संदर्भ है. 2020 में कोरोना काल के चुनाव में जनता ने एक मजबूत विकल्प खड़ा कर दिया था. इस बार का चुनाव नौजवानों के लिए है जो रोज लाठी खाते हैं. उन महिलाओं के लिए हैं जिनको रोजगार का झांसा दिया गया. किसानों के लिए है जिनको धोखा दिया जा रहा है."

"इस बार सात पार्टी का गठबंधन है. क्या बिहार में महाराष्ट्र दोहराया जाएगा या झारखंड की तरह एनडीए के नफरत को नकार दिया जाएगा. बिहार में बदलाव का एजेंडा पूरा होगा."-दीपंकर भट्टाचार्य,भाकपा माले के महासचिव

महागठबंधन की प्रेस कांफ्रेंस: महागठबंधन में हफ्तों से माथापच्ची सीट शेयरिंग और सीएम फेस को लेकर चल रही थी, जिस पर लगभग सहमति बन गई है. महागठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें

RJD और कांग्रेस में बन गई बात! लालू-तेजस्वी से मिले अशोक गहलोत, कल संयुक्त PC

Bihar Election: जातीय समीकरण के सहारे पार्टियां! RJD की मुफ्त घोषणाओं पर BJP के सवाल