ETV Bharat / bharat

बिहार में वोटिंग के तमाम रिकॉर्ड टूटे, जानें 1952 से कब कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

बिहार में बंपर वोटिंग हुई है. दूसरे फेज में 68.81% मतदान हुआ है, जो ऐतिहासिक है. पढ़ें कब कितनी वोटिंग हुई थी?

Bihar Election 2025
बिहार में मतदान संपन्न (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 11, 2025 at 8:50 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है. इसी के साथ वोटिंग प्रक्रिया भी पूरी हो गई. अब 14 नवंबर को मतों की गिनती होगी. इस बार का मतदान प्रतिशत अपने आप में रिकॉर्ड है, क्योंकि 1952 से अबतक कभी भी इतनी वोटिंग नहीं हुई थी.

दूसरे फेज में 68% से अधिक वोटिंग: दूसरे चरण की 122 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में 68.81 प्रतिशत मतदान हुआ है. दोनों चरण को मिलाकर 66.90% मतदान हुआ है. हालांकि फाइनल रिपोर्ट के बाद आंकड़ा बढ़ सकता है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग आखिरी वक्त तक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े थे.

Bihar Election 2025
मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भारी भीड़ (ETV Bharat)

पहले फेज में 65% मतदान: पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर 65.08 फीसदी वोटिंग हुई थी. सबसे अधिक मुजफ्फरपुर में 71.81% और सबसे कम पटना में 59.02% मतदान हुआ था. वहीं बेगूसराय में 69.87, भोजपुर में 59.90, बक्सर में 61.97, दरभंगा में 63.66, गोपालगंज में 66.64, खगड़िया में 67.90, लखीसराय में 64.98, मधेपुरा में 69.59, मुंगेर में 62.74, नालंदा में 59.81, सहरसा में 69.38, समस्तीपुर में 71.74, सारण में 63.86, शेखपुरा में 61.69, सिवान में 60.61 और वैशाली में 68.50 प्रतिशत मतदान हुए.

Bihar Election 2025
मधुबनी के मतदाताओं में दिखा उत्साह (ETV Bharat)

क्या कहते हैं जानकार?: वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक कौशलेंद्र प्रियदर्शी का मानना है कि बिहार में दूसरे चरण में चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है. पहले तमाम रिकार्ड टूटते नजर आ रहे हैं. प्रवासी मजदूरों का जो दांव लगाया था, वह भी कामयाब साबित हुआ. इसके अलावा महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिसके चलते वोटिंग प्रतिशत में जबरदस्त उछाल आया है. एसआईआर का असर भी देखने को मिला. वोटिंग प्रतिशत इसलिए भी बड़ा है कि वास्तविक वोटर ही मतदाता सूची में शामिल हुए हैं.

Bihar Election 2025
ग्रामीण क्षेत्रों में हुई जमकर वोटिंग (ETV Bharat)

1952 चुनाव में 42.6% वोटिंग: आजादी के बाद सबसे पहले 1952 में बिहार विधानसभा का चुनाव हुआ था. उस समय 276 निर्वाचन क्षेत्र थे, जिनमें से 50 द्वि-सदस्यीय निर्वाचन क्षेत्र थे. उस चुनाव में कुल 42.6 प्रतिशत मतदान हुआ था. कांग्रेस को 239 और जेकेपी को 32 सीटें मिली थी. डॉ. श्रीकृष्ण सिंह पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने थे. वहीं डॉ. अनुग्रह नारायण सिन्हा उप-मुख्यमंत्री बने थे.

ETV Bharat GFX
ETV Bharat GFX (ETV Bharat)

57 से 77 तक औसत मतदान: 1957 के बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 43.24% वोट डाले गए थे. 1962 में 44.47% मतदान हुआ था. 1967 में 51.51% वोटिंग हुई थी. वहीं 1969 में 52.79%, 1972 में 52.79% और 1977 में 50.51 फीसदी वोट पड़े थे.

1990 में 62% से अधिक वोटिंग: 1980 के विधानसभा चुनाव में 57.28% मतदान हुआ था. 1985 में 56.27% और 1990 में 62.04 प्रतिशत वोट डाले गए. इसी चुनाव के बाद जनता दल की सरकार बनी और लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री बने. वहीं, 1995 में 61.79 फीसदी वोटिंग हुई.

2000 में 62.57% मतदान: 2000 में एकीकृत बिहार का आखिरी चुनाव हुआ था, क्योंकि उसी साल नवंबर में झारखंड अलग हो गया था. इस चुनाव में कुल 62.57 फीसदी वोटिंग हुई थी. इस चुनाव तक विधानसभा सदस्यों की संख्या 324 थी, जबकि झारखंड अलग होने के बाद सदन की संख्या घटकर 243 रह गई.

2005 में कम मतदान: 2005 (फरवरी) के चुनाव में 46.5% और 2005 (अक्टूबर) में 45.85% मतदान हुआ था. 2010 का चुनाव कई मायनों में अलग रहा था. पहली बार महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस चुनाव में कुल 52.73% वोटिंग हुई थी. नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए ने 243 में से 206 सीटों पर धमाकेदार जीत हासिल की. वहीं आरजेडी को मात्र 22 सीटें मिली.

Bihar Election 2025
लोकतंत्र के महापर्व की खूबसूरत तस्वीर (ETV Bharat)

2015 में 56.91 और 2020 में 57.29% वोटिंग: वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में 56.91% वोट पड़े थे. इस चुनाव में लालू यादव और नीतीश कुमार एक साथ आए थे. महागठबंधन ने उस चुनाव में 178 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि बीजेपी को 53 सीटें ही मिल पाई. वहीं 2020 चुनाव में कुल 57.29% मतदान हुआ था.

"2025 में बिहार विधानसभा चुनाव कई मायने में ऐतिहासिक रहा. चुनावी अभियान और वोटिंग में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पूरे राज्य में दोनों चरण में महिलाओं की लंबी कतारें देखी गई. जिस तरीके से महिलाओं में उसका दिखाया है. उसे साफ संकेत है कि बिहार में महिला सशक्तिकरण का असर दिख रहा है. महिला वोटर कि इस बार राजनीतिक दालों का भविष्य तय करने जा रही है. इसके अलावा युवा वोटर भी चुनाव में सक्रिय रहे युवा और महिला वोटर का समर्थन जी भी गठबंधन को मिलेगा, सरकार उसकी बनेगी."- डॉ संजय कुमार, राजनीतिक विश्लेषक

ये भी पढ़ें:

Bihar election 2025: सामने आए एग्जिट पोल, बनेगी इनकी सरकार

'इस बार महागठबंधन की बनेगी सरकार', औरंगाबाद में मतदान के बाद बोले राजेश राम

दूसरे चरण में हर तीसरा कैंडिडेट दागी, चौंका देगी ये रिपोर्ट

जाति की गाड़ी से सत्ता का सफर! दूसरे फेज में कई सीटों पर एक ही बिरादरी के उम्मीदवार

122 सीटों पर किस गठबंधन का दबदबा? नीतीश-तेजस्वी के सामने क्या है चुनौती.. जानें पूरा गणित