ETV Bharat / bharat

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को 'बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर अवॉर्ड', बिहार के शिक्षा मॉडल को अंतरराष्ट्रीय पहचान

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर अवॉर्ड और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. एनके अग्रवाल को नेशनल हायर एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेशन एक्सीलेंस अवार्ड मिला.

Bihar Education Minister Sunil Kumar
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 31, 2025 at 9:45 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की. दिल्ली में आयोजित 46वें विश्व प्रबंधन कांग्रेस में राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को 'बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर अवॉर्ड' और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. एनके अग्रवाल को 'नेशनल हायर एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेशन एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान' किया गया.

शिक्षा मॉडल को अंतरराष्ट्रीय पहचान: इस दोहरे सम्मान के साथ बिहार के शिक्षा मॉडल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भारतीय विश्वविद्यालय परिसंघ, भारतीय पारिस्थितिकी और पर्यावरण संस्थान, अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, नागालैंड तथा विश्व शांति के लिए शिक्षकों का अंतर्राष्ट्रीय संघ के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया.

Sunil Kumar Gets Best Education Minister Award
दिल्ली में आयोजित 46वें विश्व प्रबंधन कांग्रेस (ETV Bharat)

शिक्षा मंत्री ने जताया आभार: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए इसके लिए आभार जताया. यह सम्मान राज्य में शिक्षा सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा नीति-आधारित नवाचारों की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की अंतरराष्ट्रीय मान्यता है.

सम्मेलन में नीतीश कुमार की तारीफ: दिल्ली में सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रोफेसर डॉ. एन. के. अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बिहार सरकार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी दिशा-निर्देशों में व्यावहारिक रूप से लागू किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समावेशी, गुणवत्तापूर्ण, नवाचार-युक्त एवं शोधपरक शिक्षण व्यवस्था के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है.

शिक्षण संस्थान हो रहे विकसित: प्रोफेसर डॉ. एन. के. अग्रवाल ने आगे कहा कि सात निश्चय-3 के अंतर्गत 'उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य' के लक्ष्य के साथ राज्य के पुराने एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है.

"एक नई एजुकेशन सिटी के निर्माण एवं विकास को सरकार ने अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया है. राज्य सरकार समावेशी, गुणवत्तापूर्ण, नवाचार-युक्त एवं शोधपरक शिक्षण व्यवस्था के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है." -डॉ. एन. के. अग्रवाल, प्रोफेसर

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सशक्त पहचानछ यह उपलब्धि न केवल सम्मानित व्यक्तित्वों के लिए, बल्कि बिहार के शिक्षा परिदृश्य के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सशक्त पहचान प्रदान करती है.

ये भी पढ़ें: