ETV Bharat / bharat

CM आवास के बाहर फूट-फूट कर रोए JDU नेता, बोले- CM नीतीश को राज्यसभा नहीं जाने देंगे

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अफवाहों पर जेडीयू कार्यकर्ता सीएम आवास पर जुटे. राजीव रंजन पटेल ने रो कर विरोध जताया. पढ़ें खबर-

NITISH KUMAR RAJYASABHA NOMINATION
राजीव रंजन पटेल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 5, 2026 at 9:56 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार छोड़ने और राज्यसभा जाने की खबरों के बीच गुरुवार सुबह से सीएम आवास के बाहर जेडीयू कार्यकर्ता और नेता जुटने लगे है. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें बिहार से बाहर भेजने की साजिश रची जा रही है. जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए.

सीएम आवास के बाहर जमे कार्यकर्ता: जेडीयू नेता राजीव रंजन पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, "कल खबरों में चला है कि नीतीश कुमार राज्यसभा में जाएंगे, किसी जदयू नेता ने होली नहीं मनाई है. हम लोगों की होली खराब कर दी गई है. हम लोग हर हाल में बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को ही देना चाहते हैं.

जेडीयू कार्यकर्ता सीएम आवास पर जुटे (ETV Bharat)

''बिहार की जनता ने, कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए खून-पसीना एक करके अपना बहुमत दिया है, न कि बीच में उनका कार्यकाल छोड़ने के लिए. हम नहीं चाहते हैं कि बिहार की बागडोर किसी दूसरे के हाथों में जाए." - राजीव रंजन पटेल, जेडीयू नेता

'आज हजारों कार्यकर्ता रो रहे हैं': राजीव रंजन ने आगे कहा, "निशांत कुमार को राज्यसभा भेजें लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहें. बिहार की जनता रो रही है, किसी ने कल होली नहीं मनाई है. आज हजारों कार्यकर्ता रो रहे हैं. सभी लोगों ने घर-घर जाकर नीतीश कुमार के लिए वोट मांगा था न कि किसी अन्य व्यक्ति के लिए. आज नीतीश कुमार हट जाएंगे. किसी ने कार्यकर्ताओं से नहीं पूछा.

NITISH KUMAR RAJYASABHA NOMINATION
राजीव रंजन पटेल ने रो कर विरोध जताया (ETV Bharat)

''यदि कोई निर्णय किया जाना था तो कार्यकर्ताओं को बुलाया जाता, उनसे पूछा जाता. कोई नीतीश कुमार को हटाने का निर्णय नहीं कर सकता है. ऐसा ही था तो क्यों नीतीश कुमार के नाम पर चुनाव लड़ा गया?. सैकड़ों महिलाओं ने, कार्यकर्ताओं ने हमें फोन किया है. वे रो रहे हैं. नीतीश कुमार का स्वास्थ्य ठीक है, उन्हें कुछ नहीं हुआ है. जनता ने वोट दिया है, जनता से पूछना चाहिए." - राजीव रंजन पटेल, जेडीयू नेता

JDU नेता राजीव रंजन पटेल ने आगे कहा, "हम लोग रोएं नहीं तो क्या करें?... लाठी खाकर, लात खाकर हम लोगों ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, 2025 में हमने नीतीश कुमार के नाम पर घर-घर जाकर वोट मांगें. आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहे तो बिहार के लोग कहां जाएंगे? आज ही आप चुनाव करवा लें और जिसे मुख्यमंत्री बनाना है बना लें. कार्यकर्ताओं की यही मांग है कि निशांत (नीतीश कुमार के बेटे) को राज्यसभा भेजें.

'CM नीतीश को नामांकन भरने नहीं जाने देंगे': उन्होंने कहा कि, यदि किसी को मुख्यमंत्री बदलने की इच्छा है, उन्हें लगता है कि उनमें नेतृत्व बदलने की ताकत है, उनके चेहरे में इतनी ताकत है तो वे चुनाव करवा लें और बहुमत ले लें हम कुछ नहीं कहेंगे. हम लोग यहां पर रहेंगे और उन्हें (नीतीश कुमार) नामांकन भरने के लिए नहीं जाने देंगे. निशांत कुमार का नामांकन होगा, नीतीश कुमार को हम जाने नहीं देंगे."

बिहार की राजनीति के लिए आज बड़ा दिन: तीनों दलों के कार्यकर्ता नामांकन में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुके हैं. राजनीतिक विश्लेषक डॉ. संजय कुमार का मानना है कि बिहार की राजनीति के लिए आज बड़ा दिन है और माना जा रहा है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के लिए मन बना चुके हैं हालांकि उनके ऊपर कार्यकर्ताओं का दबाव मुख्यमंत्री बने रहने के लिए है.

"दलगत संख्या बल के आधार पर तीनों राष्ट्रीय अध्यक्षों की जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है. आज का दिन बिहार की राजनीति के लिए काफी बड़ा है."- डॉ. संजय कुमार, राजनीतिक विश्लेषक

ये भी पढ़ें-

अमित शाह का पटना दौरा, नितिन नबीन के नामांकन में होंगे शामिल

राज्यसभा की रेस: जानें वो चार नाम जिनको लेकर JDU में चल रहा है मंथन!

बेटे निशांत को राज्यसभा भेजेंगे नीतीश कुमार? अगर ऐसा हुआ तो आगे क्या?