दिल्ली में नीतीश कुमार, पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात, राज्यसभा की सीटों पर चर्चा?
पिछले महीने बिहार में नई सरकार का गठन हुआ. सीएम नीतीश कुमार अगले महीने यानी दिसंबर में दिल्ली पहुंचे हैं. चर्चाओं का बाजार गर्म है.

Published : December 22, 2025 at 1:26 PM IST
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं. यहां उन्होंने सोमवार को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे. बिहार के विकास के मुद्दे पर चर्चा होने की बात कही जा रही है.
''बिहार में एनडीए के प्रचंड जनादेश के बाद आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेनद्र मोदी और नीतीश कुमार के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई. पीएम मोदी के निर्देशन और नेतृत्व में देश एवं बिहार निरंतर आगे बढ़ रहा है. इस दौरान विकसित बिहार के लक्ष्यों पर बहुमूल्य मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ.''- सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री, बिहार
#WATCH | Bihar CM Nitish Kumar, accompanied by his Deputy CM Samrat Singh and JD(U) MP & Union Minister Lalan Singh, meets Union Home Minister Amit Shah in Delhi pic.twitter.com/kKbqhtKfOY
— ANI (@ANI) December 22, 2025
'बिहार के विकास पर बातचीत' : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि, ''सरकार बनने के बाद शिष्टाचार मुलाकात हुई. सात निश्चय योजना 3.0 और बिहार को भारत सरकार कैसे मदद कर सकती है इसपर विचार विमर्श हुआ.''
अमित शाह से मुलाकात : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. इस बैठक में भी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए. राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ लेने के बाद यह नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से पहली औपचारिक मुलाकात है. लिहाजा इसके सियासी मायने काफी अहम माने जा रहे हैं.

JDU नेताओं से भी मुलाकात : दरअसल, नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचते ही जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिले. उन्होंने केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता ललन सिंह के आवास पर जाकर उनसे भी मुलाकात की. पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली दौरे के दौरान संगठन और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा हो रही है.
राज्यसभा सीटों को लेकर बातचीत? : चर्चा यह भी हो रही है कि क्या सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा सीटों को लेकर भी बातचीत की होगी. दरअसल अगले साल बिहार की 5 राज्यसभा सीटें खाली हो रही है. ऐसे में किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें दी जाए इसपर भी चर्चा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें :-
नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा क्यों है खास?, विकसित बिहार के लिए PM मोदी और शाह से करेंगे मुलाकात
Explainer: बिहार कोटे से 2026 में खाली हो रही राज्यसभा की 5 सीटें, किसकी सीट फंसी, समझिए पूरा गणित

