ETV Bharat / bharat

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में धूम मचा रही बिहार की सिद्धिता मिश्रा, अपनी अद्भुत कला से जीत रही लोगों का दिल

बिहार की आर्टिस्ट सिद्धिता मिश्रा मधुबनी मिथिला आर्ट के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पहुंची हैं जो पर्यटकों को खूब भा रही है.

Bihar artist Siddhita Mishra reached the International Geeta Mahotsav with Madhubani Mithila art
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में धूम मचा रही बिहार की सिद्धिता मिश्रा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : November 23, 2025 at 7:30 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव चल रहा है जहां पर देश के अलग-अलग राज्यों से शिल्पकार और आर्टिस्ट अपनी कला को प्रदर्शित कर रहे हैं. ऐसी ही एक युवा आर्टिस्ट सिद्धिता मिश्रा बिहार के मधुबनी से मधुबनी मिथिला आर्ट लेकर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पहुंची है जो यहां पर आने वाले पर्यटकों को खूब पसंद आ रही है. सिद्धिता मिश्रा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आई है, जहां पर पर्यटकों का उनको खूब प्यार मिल रहा है और उनकी काफी अच्छी सेल हो रही है.

मधुबनी मिथिला आर्ट पर करती है काम : आर्टिस्ट सिद्धिता मिश्रा ने बताया कि मधुबनी मिथिला आर्ट बिहार की एक प्राचीन परंपरा है. सीता माता के पिता राजा जनक ने उनके विवाह उत्सव के दौरान वहां के स्थानीय लोगों से सजावट के लिए कहा था जिसके चलते वहां के लोगों ने सबसे पहले मधुबनी मिथिला आर्ट बनाई थी. भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह की मधुबनी मिथिला आर्ट से पेंटिंग बनाई थी जिसके चलते अब ये काफी मशहूर है और ये बिहार की एक पहचान बन चुकी है. उन्होंने कहा कि ये हमारी प्राचीन सभ्यता है, इसलिए मैंने इसको अपनाया है और इस पर काम करना शुरू किया है.

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में धूम मचा रही बिहार की सिद्धिता मिश्रा (Etv Bharat)

मां और बुआ से प्रेरित होकर शुरू किया काम : सिद्धिता मिश्रा ने बताया कि बिहार की महिलाएं मधुबनी मिथिला आर्ट के लिए पूरे भारत में जानी जाती है. उनकी मां और उनकी बुआ भी इस आर्ट पर काम करती थी जो परंपरागत तरीके से पेंटिंग बनाया करती थी. उनसे ही प्रेरित होकर उन्होंने इस आर्ट को अपना पेशा बनाया है और इसे प्रोफेशनल रूप दिया है. उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया जिसके बाद उन्होंने एक साल एक कंपनी में जॉब भी किया लेकिन फिर उन्होंने अपनी परंपरागत संस्कृति मधुबनी मिथिला आर्ट पर काम करना शुरू किया.

Bihar artist Siddhita Mishra reached the International Geeta Mahotsav with Madhubani Mithila art
पर्यटकों को खूब पसंद आ रही मधुबनी मिथिला आर्ट (Etv Bharat)

खुद का स्टार्टअप किया शुरू : उन्होंने बताया कि उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद जब मधुबनी मिथिला आर्ट पर काम करना शुरू किया तो उन्होंने सोचा कि इसको मैं बड़े स्तर पर लेकर जाऊंगी क्योंकि वो इसको एक ब्रांड बनाना चाहती थी जिसके चलते उन्होंने अपने खुद का एक ब्रांड "हाउस ऑफ मिथिला" बनाया जिसके बाद वे अब इस ब्रांड के जरिए देश के अलग-अलग कोनों में जाकर बिहार की प्राचीन परंपरा को लोगों के सामने पेश कर रही हैं.

Bihar artist Siddhita Mishra reached the International Geeta Mahotsav with Madhubani Mithila art
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में मधुबनी मिथिला आर्ट (Etv Bharat)

हाथ से किया जाता है सभी काम : उन्होंने कहा मशीनों के इस दौर में आज भी मधुबनी मिथिला आर्ट पर हाथ से काम किया जाता है. वे ख़ास तौर के कलर का इस्तेमाल करती हैं. वे पेंटिंग के साथ-साथ घर के डेकोरेशन के समान पर भी काम करती हैं. उन्होंने कहा कि कुछ भी चीज़ हो, सभी पर हाथ से ही पेंटिंग बनाई जाती है जो लोगों को बहुत पसंद आती है.

Bihar artist Siddhita Mishra reached the International Geeta Mahotsav with Madhubani Mithila art
सिद्धिता मिश्रा (Etv Bharat)

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में लेकर पहुंची कई प्रकार के प्रोडक्ट : उन्होंने बताया कि वे ख़ास तौर पर महिलाओं के लिए साड़ी, बेडशीट समेत घर के लिए सजावट के सामान लेकर पहुंची हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रही है. उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में वे पहली बार आई हैं जहां पर पर्यटक उनसे खूब खरीदारी कर रहे हैं.

Bihar artist Siddhita Mishra reached the International Geeta Mahotsav with Madhubani Mithila art
बिहार की मधुबनी मिथिला आर्ट (Etv Bharat)

दूसरे राज्यों का देखने को मिल रहा कल्चर : जींद से आए हुए सुंदर और लुधियाना से आए हुए विजय ने बताया कि वे इनके स्टॉल पहुंचे थे. हालांकि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में दूसरे राज्यों के बहुत से आर्टिस्ट और शिल्पकार आए हुए हैं, लेकिन इनकी कला की एक अलग ही बात है जो देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही है. इसी वजह से वे इनके स्टॉल की ओर आकर्षित हुए हैं.

Bihar artist Siddhita Mishra reached the International Geeta Mahotsav with Madhubani Mithila art
स्टॉल पर आदियोगी की प्रतिमा (Etv Bharat)
Bihar artist Siddhita Mishra reached the International Geeta Mahotsav with Madhubani Mithila art
मां और बुआ से प्रेरित होकर शुरू की मधुबनी और मिथिला आर्ट (Etv Bharat)
Bihar artist Siddhita Mishra reached the International Geeta Mahotsav with Madhubani Mithila art
खुद का स्टार्टअप किया शुरू (Etv Bharat)
Bihar artist Siddhita Mishra reached the International Geeta Mahotsav with Madhubani Mithila art
मधुबनी मिथिला आर्ट (Etv Bharat)
Bihar artist Siddhita Mishra reached the International Geeta Mahotsav with Madhubani Mithila art
बिहार की आर्टिस्ट सिद्धिता मिश्रा (Etv Bharat)
Bihar artist Siddhita Mishra reached the International Geeta Mahotsav with Madhubani Mithila art
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - धान से बने भगवान सबको कर रहे हैरान!, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पहुंची पश्चिम बंगाल की नायाब कला

ये भी पढ़ें - अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कश्मीर की पश्मीना शॉल का जलवा, क्वालिटी और कारीगरी देख मोहित हुए पर्यटक

ये भी पढ़ें - पीएम मोदी का कुरुक्षेत्र दौरा, गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस समागम में लेंगे हिस्सा, पहली बार गीता महोत्सव में होंगे शामिल