ETV Bharat / bharat

पंचकूला में कांग्रेस को जोरदार झटका, कांग्रेस की पूर्व मेयर ने BJP जॉइन की, CM नायब सैनी ने खुद घर पहुंचकर कराया शामिल

हरियाणा के पंचकूला में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है. पंचकूला की पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलूवालिया ने भाजपा जॉइन कर ली है.

Big Blow for Congress in Panchkula Former Mayor Upinder Ahluwalia and senior leader Dhanendra Ahluwalia join BJP along with supporters
पंचकूला में कांग्रेस को जोरदार झटका (Nayab singh saini)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : April 25, 2026 at 6:25 PM IST

|

Updated : April 25, 2026 at 8:19 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम चुनाव की वोटिंग से पहले कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है. पंचकूला में कांग्रेस की पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलूवालिया ने अपने पति धनेंद्र आहलूवालिया और समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपेंद्र कौर आहलूवालिया के पंचकूला सेक्टर 21 स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें भाजपा में शामिल कराया. इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बीजेपी में शामिल हुई पूर्व मेयर : बीजेपी में शामिल करवाने के बाद हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "आज पंचकूला की पूर्व मेयर उपिंदर आहलूवालिया और वरिष्ठ नेता धनेंद्र आहलूवालिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए. मैं आप सभी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूं. माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, 'मोदी का परिवार' निरंतर बढ़ रहा है. लोगों और जन प्रतिनिधियों का ये अटूट विश्वास दर्शाता है कि देश और प्रदेश की प्रगति केवल भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है. हम सब मिलकर 'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करेंगे.

पंचकूला में कांग्रेस को जोरदार झटका (ETV Bharat)

अनुशासन कमेटी का नोटिस: आपको बता दें कि पंचकूला से कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन की शिकायत पर कांग्रेस की अनुशासन समिति ने चार अप्रैल 2026 को पूर्व मेयर उपिंद्र कौर आहलूवालिया और उनके पति समेत चार लोगों को पार्टी लाइन से अलग चलने को लेकर नोटिस भेजा गया था. सभी चारों नेताओं को नोटिस का जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया. ये कार्रवाई पंचकूला से मौजूदा कांग्रेसी विधायक चंद्रमोहन की शिकायत के डेढ़ साल बाद निगम चुनाव से ठीक पहले की गई थी. चंद्रमोहन की शिकायत के अनुसार बीते विधानसभा चुनाव के दौरान उपिंद्र कौर आहलूवालिया समेत अन्यों पर पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप हैं.

Big Blow for Congress in Panchkula Former Mayor Upinder Ahluwalia and senior leader Dhanendra Ahluwalia join BJP along with supporters
अनुशासन कमेटी का नोटिस (ETV Bharat)
मेयर पद की मजबूत दावेदार: कांग्रेस से इस बार के नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए नेता सुधा भारद्वाज को प्रत्याशी घोषित किया गया है. जबकि इससे पहले कांग्रेस में उपिंद्र कौर आहलूवालिया को भी मेयर पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था. लेकिन मौजूदा कांग्रेसी विधायक चंद्रमोहन की वर्ष 2024 की शिकायत पर अनुशासन समिति द्वारा अहलूवालिया को नोटिस जारी होने से उनकी नाराजगी बढ़ी. नतीजतन, उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर आज, शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया.
Big Blow for Congress in Panchkula Former Mayor Upinder Ahluwalia and senior leader Dhanendra Ahluwalia join BJP along with supporters
कांग्रेस की पूर्व मेयर ने BJP जॉइन की (Nayab singh saini)
2020 के चुनाव में 2057 वोट से हार: पंचकूला मेयर चुनाव 2020 में कांग्रेस-भाजपा के बीच नजदीकी मुकाबला रहा था. इस चुनाव में कांग्रेस की महिला प्रत्याशी उपिंद्र कौर आहलूवालिया भाजपा के कुलभूषण गोयल से 2057 वोट से मेयर पद का चुनाव हार गई थी. जबकि पंचकूला में भाजपा के 9 पार्षद और कांग्रेस को सात सीटों पर जीत मिली. इनके अलावा दो सीटों पर जजपा और दो सीटों पर आजाद प्रत्याशी जीते थे.

पंचकूला में भाजपा को मिली मजबूती: दशकों से कांग्रेस से जुड़ी रही उपिंद्र कौर आहलूवालिया के भाजपा में शामिल होने के दौरान पंचकूला से कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली, जिससे स्थानीय राजनीति में भाजपा की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : हरियाणा में लॉन्च होगी किसान E-खरीद APP, सीएम बोले- 'गेहूं की रिकॉर्ड आवक, विपक्ष को राजनीति नहीं करनी चाहिए'

ये भी पढ़ें : हरियाणा में निकाय चुनाव की जंग: कैसी है राजनीतिक पार्टियों की तैयारी? कड़े मुकाबले के आसार

Last Updated : April 25, 2026 at 8:19 PM IST