ETV Bharat / bharat

BSF Big Action : गणतंत्र दिवस से पहले जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर सतर्कता, पाकिस्तानी युवक हिरासत में

राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी युवक को हिरासत में लिया है. जानिए पूरा मामला...

BSF Big Action
भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई (ETV Bharat Jaisalmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 1, 2026 at 1:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जैसलमेर: जिले में नववर्ष के बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी युवक को धर दबोचा. यह घटना नाचना सेक्टर की है, जहां 72वीं बटालियन के जवान नियमित गश्त पर तैनात थे. हल्के कोहरे के बीच जवानों की नजर एक युवक पर पड़ी, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था.

गणतंत्र दिवस से पहले सीमा पर सतर्कता : पाकिस्तानी युवक को भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ता देख सीमा पर सतर्क जवानों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और जैसे ही संदिग्ध तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ, उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया. गणतंत्र दिवस से पहले हुई इस घुसपैठ को गंभीर मानते हुए बीएसएफ और खुफिया एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं. सुरक्षा एजेंसियों को युवक के जासूसी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका है.

खुद को बताया सरगोधा निवासी : 'ऑपरेशन अलर्ट' के तहत पकड़े गए युवक को नजदीकी बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) पर ले जाया गया. प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम इशरत (35 वर्ष) पुत्र राणा मोहम्मद असलम बताया और खुद को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले का निवासी बताया. पूछताछ के दौरान वह घबराया हुआ और असहज नजर आया.

पढ़ें : 'पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया...जरूरत पड़ने पर आगे भी करारा प्रहार किया जाएगा' - WOMEN BSF PERSONNEL

पूछताछ में विरोधाभास : बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, तलाशी में उसके पास से कोई हथियार, दस्तावेज या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है. हालांकि, पूछताछ के दौरान वह लगातार अपने बयान बदलता रहा, जिससे सुरक्षा एजेंसियों का संदेह और गहरा गया. उसकी मानसिक स्थिति की जांच के लिए मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है. फिलहाल, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही हैं. सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे नाचना थाना पुलिस के हवाले किया जाएगा.

रणनीतिक रूप से अहम नाचना सेक्टर : जैसलमेर का नाचना इलाका सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. यहां का भूभाग कठिन है और सर्दियों में घना कोहरा दृश्यता को बेहद कम कर देता है. ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में पाकिस्तान के सरगोधा जैसे महत्वपूर्ण सैन्य केंद्र से किसी व्यक्ति का पैदल सीमा तक पहुंचना कई सवाल खड़े करता है, जिसे लेकर जांच एजेंसियां हर पहलू से पड़ताल कर रही हैं.