ETV Bharat / bharat

राहुल गांधी का मोदी को चैलेंज- हिम्मत है तो अमेरिका से ट्रेड डील कैंसिल करके दिखाएं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसानों से धोखा बताया. राहुल गांधी ने इसकी इनसाइड स्टोरी भी सुनाई.

RAHUL GANDHI CHALLENGE MODI
राहुल गांधी का पीएम मोदी को चैलेंज (PTI)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 4:59 PM IST

|

Updated : February 24, 2026 at 5:11 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरेंडर कर दिया. ट्रंप के दबाव में पीएम मोदी को ट्रेल डील पर समझौता करना पड़ा. कैबिनेट के किसी मंत्री को भरोसे में लिए बगैर ये ट्रेड डील की गई. इसकी जानकारी न तो केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को लगी और न ही राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित अन्य किसी मंत्री को."

राहुल गांधी ने कहा "अब हालात ये हैं कि बीजेपी नेता और कार्यकर्ता भी दबे स्वर में इस डील का विरोध कर रहे हैं. मैं चैलेंज करता हूं नरेंद्र मोदी को आप हिंदुस्तान और यूएस की डील को रद्द करके दिखा दीजिए, ये नहीं कर सकते हैं. क्योंकि इन पर ट्रंप का दबाव है."

ट्रेड डील पर राहुल गांधी का बयान (ETV Bharat)

राहुल गांधी ने सुनाई - अमेरिका से ट्रेड डील की इनसाइड स्टोरी

मंगलवार को भोपाल में आयोजित कांग्रेस की किसान चौपाल में राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी सुनाई. राहुल गांधी ने कहा "पीएम मोदी के ट्रंप के सामने सरेंडर होने के दो बड़े कारण हैं. पहला एपस्टीन की फाइल खुलने का डर और अडानी के खिलाफ अमेरिका में आपराधिक केस."

राहुल गांधी ने कहा "एपस्टीन कांड में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और उद्योगपति अनिल अंबानी का नाम सामने आ चुका है. ये एक प्रकार से पीएम मोदी को धमकी थी कि अगर डील नहीं की तो और भी फाइलें खुल सकती हैं. इसी डर से पीएम मोदी ने हड़बड़ी में ट्रेड डील पर साइन किए. अमरिका में लाखों फाइलें हैं. एपस्टीन की फाइलें बंद पड़ी हुई हैं. उसमें ई-मेल हैं, मैसेज्स हैं. वीडियो हैं. धमकाने के लिए कुछ रिलीज किया. ये मैसेज था कि आपने हमारी बात नहीं मानी तो उन फाइलों में से ऐसा ही माल निकलेगा."

अडानी को बचाने के चक्कर में हुई डील

राहुल गांधी ने ट्रेड डील का दूसरा कारण बताते हुए कहा "अमेरिका में अडानी के खिलाफ आपराधिक केस चल रहा है. इसलिए अडानी अमेरिका या यूरोप नहीं जा सकते. क्योंकि वहां जाएंगे तो गिरफ्तार हो जाएंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति का टारगेट अडानी नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी हैं. क्योंकि हर कोई जानता है कि अडानी ही नरेंद्र मोदी का फाइनेंसर है. अडानी अमेरिका में गिरफ्तार हो जाएगा तो मोदी पूरी तरह से एक्सपोज हो जाएंगे."

Rahul Gandhi challenge Modi
भोपाल एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत (ETV BHARAT)

पीएम मोदी ने ट्रंप को किया कॉल

राहुल गांधी ने कहा "हिंदुस्तान की सरकार नहीं चाहती थी कि अमेरिका की बड़ी कंपनियां सोया, कपास, मक्का, दाल यहां बेचें. यहां का कोई किसान नहीं चाहता, नेता भी नहीं चाहते और हिंदुस्तान की सरकार भी नहीं चाहती थी. 4 महीने तक चर्चा बंद पड़ी रही. लोकसभा में मैंने भाषण दिया. मेरे भाषण के खत्म होते ही प्रधानमंत्री लोकसभा से भागकर गए. बिना कैबिनेट के पूछे उसी दिन शाम को नरेन्द्र मोदी ने ट्रम्प को कॉल लगाया. ट्रम्प ने ट्वीट भी किया है कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझे फोन किया और कहा यूएस-इंडिया डील पर मैं साईन करने को तैयार हूं."

Rahul Gandhi challenge Modi
राहुल गांधी के साथ खड़गे पहुंचे भोपाल (ETV BHARAT)

बगैर कैबिनेट से पूछे कर दिए डील पर साइन

राहुल गांधी ने कहा "लोकसभा से नरेन्द्र मोदी भागकर गए, आप सबने टीवी पर देखा. अगले दिन झूठा बहाना बनाया कि कांग्रेस पार्टी की महिलाएं उन पर आक्रमण करने जा रही थीं. जबकि सच्चाई ये है कि प्रधानमंत्री लोकसभा में खड़े नहीं हो पाए. आप शिवराज सिंह चौहान से पूछिए कि क्या कैबिनेट ने निर्णय लिया. गडकरी जी, राजनाथ जी से नहीं पूछा. सीधे फोन किया कि मैं डील करने को तैयार हूं. मोदी ने हिंदुस्तान के किसानों को बेच दिया. गारमेंट इंडस्ट्री को बेच दिया. हमारा सारा का सारा डेटा दे दिया."

Last Updated : February 24, 2026 at 5:11 PM IST