ETV Bharat / bharat

भरत तिवारी एनकाउंटर के 7 दिन बाद परिवार से मिले भोजपुर SP, बोले- न्याय मिलेगा

भरत तिवारी एनकाउंटर के सात दिन बाद भोजपुर SP ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी पूरी बात सुनी और न्याय का भरोसा दिया, पढ़ें

BHARAT TIWARI ENCOUNTER
भरत तिवारी के परिवार से मिले एसपी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 25, 2026 at 9:39 AM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के बाद सियासी हंगामा मचा है. बिलौटी गांव में बुधवार को महापंचायत के बाद देर रात भोजपुर एसपी श्री राज ने भरत तिवारी के परिजनों के मुलाकात की. इस दौरान परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की.

भरत तिवारी के परिवार से मिले भोजपुर SP: बुधवार रात बिलौटी गांव पहुंचे भोजपुर पुलिस अधीक्षक श्री राज ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच के बाद जो भी जानकारी सामने आएगी, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने परिवार को हर संभव मदद देने की बात कही.

7 दिन बाद परिवार से मिले भोजपुर SP (ETV Bharat)

परिवार की मांग, दोषियों को मिले सजा: वहीं परिवार ने भोजपुर पुलिस अधीक्षक श्री राज के सामने मां आशा देवी ने अपने बेटे भरत तिवारी के एनकाउंटर पर सवाल उठाए और न्याय की मांग की. उन्होंने कहा कि, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, उनके बेटे की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी. साथ ही परिवार ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की.

"मैंने एसपी सर से कहा है कि मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए. जबतक न्याय नहीं मिलेगा तक तक कुछ नहीं कह सकते."- आशा देवी, भरत तिवारी की मां

पुलिस की तैनाती की मांग: भरत तिवारी के अन्य परिजनों ने कहा कि वो लोग न्याय की मांग कर रहे हैं. उन्होंने एसपी से सवाल पूछा कि पिस्टल फेंकने के बाद भी भरत तिवारी को गोली क्यों मारी गई? वहीं जवाब देते हुए एसपी ने कहा कि हर बिंदू पर जांच होगी. वहीं परिवार के सदस्य सुरक्षा की मांग भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि उन्हें अब डर लग रहा है, पुलिस को घर पर गार्ड नियुक्त करना चाहिए.

"अभी हम लोग पुलिस से संतुष्ट नहीं हैं, जबतक हमें न्याय नहीं मिलता है. हम लोग चाहते हैं कि हमे पुलिस सुरक्षा दी जाएं."-परिजन

प्रशांत किशोर ने भी की न्याय की मांग: बीते कल प्रशांत किशोर ने 17 जून को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मामला किसी एक पुलिस अधिकारी द्वारा बिहार के एक युवक की हत्या भर नहीं है. उन्होंने बिहार सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अब तक परिवार के प्रति संवेदना का एक शब्द भी नहीं कहा.

परिवार के साथ खड़े हैं प्रशांत किशोर: प्रशांत किशोर ने परिवार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि जन सुराज बिहार के नागरिक के नाते इस परिवार के साथ पूरी ईमानदारी से खड़ा है. कई लोग परिवार को आर्थिक मदद और घर बनाने की पेशकश कर रहे हैं, लेकिन भरत की मां ने साफ कहा है कि उन्हें न तो पैसे चाहिए और न ही नौकरी. उन्हें सिर्फ अपने बेटे के हक में न्याय चाहिए.

न्यायिक जांच आयोग गठन को कैबिनेट की मुहर: बिहार कैबिनेट ने पटना हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसमें विनोद कुमार सिन्हा आयोग की अगुवाई करेंगे. यह आयोग विशेष मामले की जांच करेगा, जिसकी विस्तृत जानकारी बाद में दी जाएगी.

क्या है पूरा मामला: 17 जून को हथियार शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में हुई इस घटना में पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षा में गोली चलाई गई, लेकिन परिवार का आरोप है कि हथियार फेंक देने के बाद भी भरत तिवारी पर गोली चलाई गई. वायरल वीडियो में भी यही साफ दिख रहा है. मामले में एसडीपीओ, एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

अपडेट जारी है...

ये भी पढ़ें : 'पटना में बैठकर जिसने भरत तिवारी को गोली मारने का आदेश दिया.. उस पर हो एक्शन', प्रशांत किशोर की मांग

ये भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर में एक्शन, SDPO और SHO समेत 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज

ये भी पढ़ें: क्या है Bharat Tiwari Encounter का सच? RJD सांसद ने बताया

ये भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर: सामाजिक कार्यकर्ता ने मुंडवाया सिर, न्याय के लिए अनशन पर बैठा

ये भी पढ़ें: Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी की कहानी.. जिसके एनकाउंटर पर सवालों के घेरे में पुलिस और सरकार

ये भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर HC में PIL, याचिका में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा की मांग

ये भी पढ़ें: 'किस्मत में मरना लिखा था.. इसलिए मर गया', भरत तिवारी एनकाउंटर पर निलंबित SHO का बयान