'बाबरी मस्जिद बनाकर धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देना गलत', जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने पर जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी. कहा कि धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देना गलत है.

Published : December 7, 2025 at 8:24 PM IST
गया: बंगाल में विधायक हुमायूं कबीर के द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखने पर जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इसे गलत कहा. उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद की नींव धार्मिकता उन्माद में लाकर ऐसा करना गलत है. मंदिर मस्जिद बनना गलत नहीं है, लेकिन उन्माद भावना से करना गलत है.
"मंदिर मस्जिद बनने में कोई दोष नहीं है, लेकिन बाबरी मस्जिद बनाकर धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देना गलत है. कोई भी धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देकर ऐसा करता है तो ठीक नहीं है. ऐसे मस्जिद बनने में दिक्कत क्या है? बहुत मंदिर-मस्जिद बन रहे हैं, लेकिन धार्मिक उन्माद से सर्व धर्म संपन्न पर आंच आएगी." -जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री
#WATCH | गया, बिहार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने के मामले पर कहा, " मंदिर, मस्जिद बनने में कोई दोष नहीं है लेकिन अगर वे बाबरी मस्जिद बनाकर धार्मिक उन्माद फैला रहे हैं तो यह गलत है..." pic.twitter.com/VUyOQPenBE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2025
धार्मिक सौहार्द और शांति बरकरार रखें: जीतन राम मांझी अतरी विधानसभा में लोगों के बीच कंबल वितरण करने के लिए पहुंचे थे. नीमचक बथानी में हम पार्टी के द्वारा भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. अतरी विधानसभा के हम विधायक रोमित कुमार शामिल हुए. इसी दौरान मीडिया के सवाल पर उन्होंने अपना विचार रखा. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में धार्मिक सौहार्द और शांति को बरकरार रहना जरूरी है.
किसने रखी नींव: हुमायूं कबीर तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हैं. 2021 में मुर्शिदाबाद के भरतपुर सीट से चुनाव जीते थे. इन्होंने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखी है. मस्जिद के शिलान्यास के लिए सऊदी अरब से मौलवियों को बुलाया गया. उन्होंने नींव रखने की तारिख 6 दिसंबर को चुना, जब 1992 में इसी दिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद के ढ़ाचा को ढहा दिया गया था.
बीजेपी में भी रह चुके हैं: हुमायूं कबीर टीएमसी, कांग्रेस सहित कई पार्टियों में रह चुके हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े थे. हालांकि टीएमसी से निलंबित होने के बाद अपनी पार्टी बनाएंगे. चर्चा है कि ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.
ये भी पढ़ें: बोले BJP MLA हरि भूषण ठाकुर- आक्रांता और लुटेरा था बाबर, बाबरी मस्जिद बनाने की मांग गलत

