जापान से बागेश्वर बाबा ने दिखाया आईना, यहां जातिवाद नहीं देश पहले, हमारे यहां राष्ट्रिजम नहीं कास्टिजम पहले
जापान का विकास दिखाकर बोले बाबा बागेश्वर, यहां विकास पहले जातिवाद और धर्म बाद में, हमारे यहां उल्टा. मनोज सोनी की रिपोर्ट.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : August 22, 2026 at 11:04 AM IST
|Updated : August 22, 2026 at 11:55 AM IST
छतरपुर : देश के जानेमाने कथा वाचक पंडित धीरेद्र शास्त्री ने एक बार फिर जातिवाद पर करारा प्रहार किया है. जापान दौरे पर गए बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने वहां के विकास की तुलना भारत से करते हुए कहा, '' यहां का विकास देखकर समझ आता है कि यहां देश और देश विकास पहले है, बाकी बातें बाद में हैं. हमारे यहां जातिवाद, धर्म और कास्टिज्म पहले है और विकास सबसे आखिर में.''
यहां जातिवाद नहीं-राष्ट्र पहले है, भारत में भी ऐसा हो : धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपनी कथा के लिए इन दिनों जापान यात्रा पर हैं. 23 अगस्त को जापान की राजधानी टोक्यो में बागेश्वर बाबा की हनुमत कथा शुरू हो रही है. इससे पहले उन्होंने जापान के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान बागेश्वर बाबा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे जापान के विकास से काफी ज्यादा प्रभावित नजर आए. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा, '' सन् 1996 में जब हमारा जन्म हुआ, उस समय ये टनल जापान में बन चुकी थी, सबसे लंबी समुद्री टनल जो 10 किमी लंबी है. यहां देश प्रेम पहले है, यहां कास्टिज्म नहीं राष्ट्रिजम है, इसलिए यहां ऐसा संभव हो पाया.''

जापान की तरह भारत में भी हो 'नेशन फर्स्ट'
धीरेंद्र शास्त्री आगे कहते हैं, '' हमारे देश में पहले संस्कृतियों की लड़ाई है, फिर धर्म की लड़ाई है, फिर जातिवाद की लड़ाई और आखिर में विकास पर बात होती है. हम चाहते हैं कि भारत में नेशन फर्स्ट की बात हो, जिससे भारत स्मार्ट भी हो, यहां संस्कृति भी हो, सनातन भो हो, परंपराएं भी हों और ये आधुनिक भी हो. '' बाबा बागेश्वर ने इसके साथ ही कहा कि बच्चों को भिक्षा नहीं, अच्छी शिक्षा दें और देश प्रेम सिखाकर देश के काबिल बनाएं.

यह भी पढ़ें-
- बागेश्वर धाम में झमाझम के बीच तिरंगा यात्रा, बारिश में भीगते धीरेंद्र शास्त्री ने गाया गीत
- मध्य प्रदेश में बारिश का रौद्र रूप, छतरपुर हुआ पानी-पानी, कई शहर जल मग्न, आज भी बारी बारिश
23 अगस्त से टोक्यो हनुमत कथा करेंगे धीरेंद्र शास्त्री
मध्य प्रदेश के छतरपुर में विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री को जापान में हनुमत कथा के लिए आमंत्रित किया गया है. बाबा बागेश्वर टोक्यो में सनातन संवाद और हनुमान कथा की शुरुआत 23 अगस्त से करेंगे भजन, सत्संग और सनातन संस्कृति का अद्भुत सगंम होगा.

