ETV Bharat / bharat

अयातुल्ला खामेनेई की मौत के खिलाफ प्रदर्शन: कड़े प्रतिबंध के बीच घाटी में आज 'पूर्ण बंद' का असर

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में श्रीनगर और शिया आबादी वाले इलाकों समेत पूरे कश्मीर में विरोध प्रदर्शन हुए.

Kashmir Shutdown
खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में बंद के दौरान प्रदर्शन करते लोग. (PTI)
author img

By Mir Farhat Maqbool

Published : March 2, 2026 at 3:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

श्रीनगर: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में सोमवार 2 मार्च को जम्मू-कश्मीर में बंद का आह्वान किया गया था. अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों और अन्य शिया बहुल इलाकों में पाबंदियां लगा दी थी. पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटा घर की घेराबंदी कर दी, जहां रविवार को एक बड़ा विरोध प्रदर्शन देखा गया था.

हड़ताल के कारण दुकानें और अन्य निजी संस्थान बंद रहे. सार्वजनिक परिवहन भी प्रभावित हुआ है क्योंकि सड़कों पर निजी कारों की आवाजाही बहुत कम देखी गई, जबकि सरकारी बसें सड़कों से नदारद रहीं. डोडा और किश्तवाड़ में भी इमाम जा़मिया मस्जिद डोडा द्वारा बंद का आह्वान किया गया था. चश्मदीदों ने बताया कि मुस्लिम नेताओं के कहने पर डोडा और किश्तवाड़ में बंद रहा और किश्तवाड़ कस्बे में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं.

Kashmir Shutdown
खामेनेई की हत्या के विरोध में बंद के दौरान प्रदर्शन करते लोग. (PTI)

प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों ने बताया कि लाल चौक पर आज दोबारा भीड़ इकट्ठा होने से रोकने के लिए टिन की चादरों और कँटीले तारों से बैरिकेडिंग की गई थी. श्रीनगर के पुराने शहर (ओल्ड सिटी) और अन्य शिया आबादी वाले क्षेत्रों में भी प्रतिबंध लागू कर दिए गए थे. ये पाबंदियां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा रविवार शाम को एक सुरक्षा बैठक करने के बाद लगाई गई हैं, जिसमें उन्होंने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की थी.

जम्मू-कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज उमर फारूक और मुत्ताहिदा मजलिस-ए-उलेमा ने इस बंद का आह्वान किया था, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी अपना समर्थन दिया है. इस बंद और पाबंदियों के बीच, जम्मू-कश्मीर सरकार ने छात्रों की सुरक्षा का हवाला देते हुए आज और कल के लिए शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया था.

Kashmir Shutdown
खामेनेई की हत्या के विरोध में बंद के दौरान प्रदर्शन करते लोग. (PTI)

इसे भी पढ़ेंः