ETV Bharat / bharat

तीन घंटे तक खड़ी रही ब्लास्ट वाली i20 कार, ड्राइवर ने पहना था नकाब, एक नजर में देखिए- पुलिस के हाथ लगे कितने सुराग

एक नजर में देखिए कल शाम ब्लास्ट के बाद से अब तक क्या-क्या हुआ.

ETV Bharat
एक नजर में देखिए-दिल्ली कार ब्लास्ट में अब तक पुलिस के हाथ लगे कितने सुराग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : November 11, 2025 at 12:46 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किले के नजदीक हुए बम धमाके का शोर पूरे देश दुनिया में सुनाई पड़ रहा है. देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने वालों तक पहुंचने के लिए जोरों शोरों से कार्रवाई चल रही है. उच्च स्तरीय बैठकें हो रही हैं. साजिश किसने और कैसे रची ये भी जांच की जा रही है. लेकिन इस हमले के बाद दिल्लीवाले सहम गए हैं. एक नजर में देखिए कल शाम ब्लास्ट के बाद से अब तक क्या-क्या हुआ. पुलिस की जांच कहां तक पहुंची. कौन से अहम सुराग हाथ लगे और किस किस को अब तक गिरफ्तार किया गया है.

सबसे बड़ा सवाल जिन 11 परिवारों ने अपनों को खोया और वो जिंदगियां जो अस्पताल में जूझ रही है उनका क्या कसूर था. उन्हें न्याय कैसे मिलेगा. आइए एक नजर में देखे. दिल्ली का दिल दहलाने वाली घटना में अब तक क्या क्या हुआ.

ETV Bharat
एक नजर में देखिए-दिल्ली कार ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़ी (ETV Bharat)
  • दिल्ली कार विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई; 20 घायल- जैश-ए-मोहम्मद से आतंकी संबंधों की जांच जारी
  • दिल्ली विस्फोट के संदिग्ध की हुई पहचान- हमले में इस्तेमाल की गई सफेद हुंडई i20 कार पुलवामा के डॉ.उमर मोहम्मद की थी
  • 'व्हाइट कॉलर'आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: दिल्ली विस्फोट और फरीदाबाद नेटवर्क के बीच संबंध सामने आया
  • दिल्ली पुलिस ने होटलों में रात भर तलाशी के बाद 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया
  • आतंकी नेटवर्क का पता लगाने के लिए अब तक 13 लोग जांच के घेरे में
  • सीसीटीवी में विस्फोट से पहले i20 कार में नकाबपोश चालक दिखा
ETV Bharat
दिल्ली बम धमाके का फरीदाबाद कनेक्शन आया सामने (ETV Bharat)
  • दिल्ली विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट ईंधन तेल का इस्तेमाल-डेटोनेटर मिले, यूएपीए के तहत एजेंसियों ने शुरू की जांच
  • फरीदाबाद कनेक्शन: दिल्ली ब्लास्ट से कुछ घंटे पहले 2,900 किलो विस्फोटक जब्त, आतंकी मॉड्यूल में 3 डॉक्टर गिरफ्तार
  • विस्फोट स्थल के पास 3 घंटे तक खड़ी रही i20 कार, ड्राइवर ने गाड़ी छोड़ी ही नहीं, पुलिस ने बदरपुर बॉर्डर से रूट का पता लगाया
  • लाल किला विस्फोट के बाद दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट: राजधानी भर में स्मारकों, मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई
  • दिल्ली विस्फोट में इस्तेमाल कार का कई बार मालिक बदला
ETV Bharat
अस्पताल में अपनों को ढूंढ रहे अपने, ये कैसे बेबसी है ! (ETV Bharat)
  • लोक नायक अस्पताल में लाल किला विस्फोट में जीवित बचे लोग जलने, चोट लगने और सदमे से जूझ रहे हैं, जबकि परिवार खबर का इंतजार कर रहे हैं.
  • "ऐसा विस्फोट कभी नहीं सुना": स्थानीय लोगों ने दिल्ली लाल किला विस्फोट के बाद फैली दहशत और भय को याद किया.
  • प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली विस्फोट की जानकारी दी गई; गृह मंत्री अमित शाह ने एनआईए, एनएसजी के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की
  • राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने दिल्ली लाल किला विस्फोट में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया; राजनीतिक नेताओं ने त्वरित कार्रवाई की मांग की
  • दिल्ली विस्फोट के बाद अमेरिका, ब्रिटेन ने यात्रा ADVISORY जारी की ; विश्व के कई नेताओं ने हमले पर दुख व्यक्त किया

ये भी पढ़ें- Red Fort Car Blast Live : मेट्रो स्टेशन और लाल किला बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी; दिल्ली में अलर्ट जारी

ये भी पढे़ं- दिल्ली धमाका: अमित शाह के आवास पर शुरू हुई हाईलेवल मीटिंग, NIA निदेशक समेत शामिल हुए आलाधिकारी

ये भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट : LNJP अस्पताल में अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन, गार्ड और पुलिस नहीं जाने दे रही अंदर

ये भी पढ़ें- लाल किला के पास हुए ब्लास्ट पर चांदनी चौक ट्रेडर्स परिषद की कड़ी निंदा, बाजार बंद करने की नहीं हुई कोई कॉल