पश्चिम बंगाल और असम में भगवा लहर, BJP बोली, मां काली और मां कामख्या का मिला आशीर्वाद
अपराजिता सारंगी ने कहा कि, 15 साल तक ममता बनर्जी ने मां,माटी और मानुष के नाम पर लोगों का अत्याचार किया.

Published : May 4, 2026 at 4:50 PM IST
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने परचम लहराया है. यहां तृणमूल कांग्रेस 100 सीटों के भीतर सिमटती दिखाई दे रही है. वहीं, दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल है. इन राज्यों में बीजेपी की आंधी पर भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि, बंगाल में मां काली का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है और असम में मां कामख्या भाजपा के साथ खड़ी हैं.
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि, यहां बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीद से ज्यादा दिख रही है. उन्होंने कहा, हर जगह लोग भाजपा के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि, जनता ने पीएम मोदी के विजन पर मुहर लगाई है. अपराजिता सारंगी ने कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व पर लोग मुहर लगा रहे हैं. जनता पीएम मोदी पर अपनी आस्था दिखा रहे हैं.
भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि, 15 साल तक ममता बनर्जी ने मां,माटी और मानुष के नाम पर लोगों का अत्याचार किया, युवाओं के पास रोजगार नहीं था, महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं. इसलिए बंगाल की जनता ने तय कर लिया कि, इस बार सुशासन चाहिए. इस चुनाव ने अपना संदेश दे दिया है.
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में पहली बार वहां की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है. उन्होंने कहा कि, असम और पुडुचेरी में भी अच्छे नतीजे आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि, तमिलनाडु में टीवीके एक नए विकल्प के तौर पर जनता के समक्ष आई है.
उन्होंने कहा कि, इस चुनाव में टीवीके और भाजपा का लक्ष्य डीएमके के खिलाफ ही था. उन्होंने कहा कि, तमिलनाडु में गैर कांग्रेसी और गैर डीएमके की सरकार होगी. उन्होंने कहा कि, असम में तीसरी बार सत्ता हासिल करना छोटी नहीं, बड़ी बात है.
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने 4 मई के चुनावी नतीजों पर कहा कि, इंडिया गठबंधन बिखरा हुआ है वहीं भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व में विस्तार की ओर बढ़ रही है. दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी से मिल रहे चुनावी नतीजों से साफ हो गया है कि, इन राज्यों में भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए सत्ता की तरफ बढ़ रही है.
पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान झालमुड़ी काफी पॉपुलर हुआ. वहीं, दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल है. भाजपा के तजिंदर बग्गा ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी ने 10 रुपये की झालमुड़ी खरीद कर खाई थी. उन्होंने इस दौरान वहां मौजूद लोगों को झालमुड़ी बांटते नजर आए. उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी का विश्वास और अमित शाह की रणनीति से यह पूरा विश्वास था कि, पश्चिम बंगाल में भाजपा की ही सरकार बनेगी.
ये भी पढे़ं: असम विधानसभा चुनाव : सत्तारूढ़ एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की तरफ अग्रसर

