ETV Bharat / bharat

ED कार्यालय में मारपीट का मामला गरमाया, रांची पुलिस पहुंची ईडी ऑफिस, CISF ने की घेराबंदी

रांची ईडी के अधिकारियों पर मारपीट का आरोप लगा है. मामले में रांची पुलिस ईडी ऑफिस पहुंची है.

assault-case-in-ranchi-ed-office-ranchi-police-investigating
रांची ईडी कार्यालय (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 15, 2026 at 11:48 AM IST

|

Updated : January 15, 2026 at 12:12 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: राजधानी रांची पुलिस अब मारपीट जैसे मामलों पर भी पूरी गंभीरता से काम कर रही है. इस बीच ईडी ऑफिस में हुई मारपीट की घटना की जांच के लिए रांची पुलिस की एक टीम गुरुवार सुबह ED ऑफिस पहुंची है. सीआईएसएफ को भी बुलाया गया. जहां सुरक्षाबुलों ने ईडी दफ्तर को घेर लिया है. इसके अलावा, सिटी डीएसपी और एफएसएल की टीम भी ED ऑफिस पहुंची है. यह पूरा मामला रांची के एयरपोर्ट थाना में दर्ज ईडी के अफसरों से जुड़ा हुआ है.

पुलिस कर रही जांच

रांची प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के अधिकारियों पूछताछ के नाम पर मारपीट करने के आरोप में हुई एफआईआर के बाद पूरे मामले की जांच में रांची पुलिस रेस हो चुकी है. एयरपोर्ट थाना पुलिस गुरुवार को ईडी दफ्तर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. ईडी दफ्तर में एक दर्जन से ज्यादा रांची पुलिस के अफसर और जवान जांच कर रहे हैं.

रांची पुलिस पहुंची ईडी ऑफिस (ETV BHARAT)

सदर डीएसपी सहित कई इंस्पेक्टर और एयरपोर्ट थाना प्रभारी ईडी ऑफिस के अंदर मौजूद हैं. मिली जानकारी के अनुसार, ईडी दफ्तर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. बता दें कि गुरुवार सुबह सदर डीएसपी, एयरपोर्ट थाना प्रभारी और एक इंस्पेक्टर की अगुवाई में स्पेशल टीम ईडी कार्यालय पहुंची है. टीम ने कार्यालय के अंदर जाकर सीसीटीवी फुटेज जब्त किए और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की. पुलिस दस्तावेजों, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाल रही है.

दर्ज की गई एफआईआर

रांची के अपर चुटिया निवासी संतोष कुमार ने एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें ईडी के दो अफसरों पर 12 जनवरी को ईडी कार्यालय में मारपीट करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर रांची एयरपोर्ट थाने में कांड संख्या 05/2026 धारा 115(2)/117(2)/127(2)/109(2)/351(2)/352/238/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.

क्या है पूरा मामला

आवेदन में बताया गया है कि संतोष कुमार (47 वर्ष), पिता स्वर्गीय मिथिलेश प्रसाद, जग्गी कम्पाउंड, नियर साईं मंदिर कॉलोनी, अपर चुटिया, रांची के निवासी हैं. उनकी शिकायत के अनुसार, 12 जनवरी को दोपहर 10 बजे ईडी कार्यालय में हाजिर होने का फोन आया था. वे सुबह 9:45 बजे पहुंचे. दोपहर 1:35 बजे ईडी अफसर ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया. जहां एक अन्य अफसर पहले से मौजूद थे.

पूछताछ के दौरान आरोप कबूलने का दबाव डाला गया. मना करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी और गालियां भी दी. इतना ही नहीं डंडे से पीटा भी गया. उन्होंने बार-बार कहा कि अगर तुम मर भी जाते हो तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा. मारपीट से संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद दोपहर 2 बजे दोनों अधिकारियों ने उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी में ले गए.

जहां डॉक्टर को धमकी दी कि चोट लगने की बात न बताएं, वरना पत्नी और बच्चों को जेल भेज देंगे. आरोप है कि अधिकारियों ने उसे शाम 4 बजे तक अस्पताल में रखा, लेकिन उसके परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी. इसके बाद, वे उसे ED ऑफिस ले गए और सबूत मिटाने के लिए उसकी खून से सनी टी-शर्ट बदलवा दी.

ये भी पढ़ें: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 307 करोड़ के घोटाला मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

लातेहार में होमगार्ड जवान ने कोयला कारोबारियों पर लगाया मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

कोडरमा में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने गई थी टीम

Last Updated : January 15, 2026 at 12:12 PM IST