ETV Bharat / bharat

असम विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ेंगे

असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं. वर्तमान 15वीं विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त होने वाला है.

Assam Congress candidates list
नई दिल्ली के ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ऑफिस में गौरव गोगोई. (File) (IANS)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : March 3, 2026 at 8:59 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/गुवाहाटीः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कुल 42 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. सूची में सबसे प्रमुख नाम असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई का है. गौरव गोगोई, जो पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं, जोरहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

कांग्रेस ने यह सूची चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले ही जारी कर दी है. जो पार्टी की सक्रिय तैयारी और रणनीतिक योजना को दिखाता है. कांग्रेस का लक्ष्य भाजपा के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार को कड़ी टक्कर देना है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया एक्स पर सूची जारी की है. इस पर केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर हैं.

2021 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को असम में केवल 3 सीटें ही मिली थीं, इसलिए इस बार पार्टी पुराने विधायकों को ज्यादातर बनाए रखने के साथ-साथ महिलाओं, अल्पसंख्यकों और विविध समुदायों से उम्मीदवार उतारकर व्यापक समर्थन जुटाने की कोशिश में है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह सूची राज्य भर में फैली हुई है और इसमें कई मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है.

गौरव गोगोई ने हाल ही में 'समय परिवर्तन यात्रा' शुरू की थी, जिसके जरिए पार्टी ने राज्य में भय के माहौल को खत्म करने और विकास के मुद्दों को उठाने का प्रयास किया है. बता दें कि असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं. वर्तमान 15वीं विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त होने वाला है. पिछली विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल 2021 में हुए थे और परिणाम 2 मई 2021 को घोषित किए गए थे. यह एक एकसदनीय विधायिका है.

इसे भी पढ़ेंः