ETV Bharat / bharat

'रा से..., हु से हुड़दंग, ल से...', अनुराग ठाकुर ने बताई 'राहुल' की फुल फॉर्म

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी अब राष्ट्र विरोधी ताकतों की भाषा बोल रहे हैं.

RAHUL GANDHI FULL FORM
अनुराग ठाकुर ने बताई 'राहुल' की फुल फॉर्म (FACEBOOK@ANURAG THAKUR AND RAHUL GANDHI)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 3:28 PM IST

|

Updated : February 24, 2026 at 3:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धर्मशाला: देश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का तापमान बढ़ गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके नाम की नई "फुल फॉर्म" बता दी है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज 'राहुल' का मतलब है — 'रा' से रार, 'हु' से हुड़दंग और 'ल' से लफंगई. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की राजनीति अब केवल टकराव, विरोध और भ्रम फैलाने तक सीमित रह गई है. ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए.

'राष्ट्र विरोधी ताकतों के प्रवक्ता हैं राहुल'

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी अब राष्ट्र विरोधी ताकतों की भाषा बोल रहे हैं. ऐसा लगता है मानो राहुल अब राष्ट्र विरोधी ताकतों के प्रवक्ता बन गए हैं. उनके बयानों से देश की छवि को नुकसान पहुंचता है. उन्होंने कहा कि जब भारत वैश्विक मंचों पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, तब देश को कमजोर दिखाने की कोशिश करना दुर्भाग्यपूर्ण है.

कांग्रेस ने देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई

भाजपा सांसद ने हाल ही में आयोजित इंडिया एआई समिट का जिक्र करते हुए कहा कि जिस कार्यक्रम की दुनिया भर में सराहना हुई, वहां कांग्रेस पार्टी ने विरोध और हंगामा कर देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अफवाह और अराजकता की राजनीति कर रही है और विकास की रफ्तार को पटरी से उतारना चाहती है.

'देश से माफी मांगें राहुल'

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा विरोध और मोदी विरोध करते-करते अब कांग्रेस देश विरोध की राजनीति पर उतर आई है. उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं और जनता के प्रति सम्मान की कमी दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयानों और आचरण के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: मणिकर्ण घाटी में पहाड़ी दरकने से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे वाहन चालक

Last Updated : February 24, 2026 at 3:39 PM IST