ETV Bharat / bharat

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटरों का पुलिस ने किया काम तमाम

अंकित के परिवार की सीएम योगी से गुहार, मास्टरमाइंड को पकड़ने की मांग

अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा एक्शन
अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा एक्शन (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 31, 2026 at 8:18 AM IST

|

Updated : August 31, 2026 at 10:57 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के साथ दो बदमाशों की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर हो गए. दोनों शूटर अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल रहे थे.

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर (Video Credit: ETV Bharat)

एनकाउंटर की कहानी: पुलिस को सूचना मिली थी कि, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर शामली की तरफ आ रहे हैं. सूचना पर सभी थानों को मौके पर बुलाया गया. बदमाश पुलिस को चखमा देते हुए मन्ना माजरा की तरफ दौड़ गए. इस दौरान होटल राजमहल के निकट बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की. पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए. शूटर सुमित और मोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. ये हरियाणा में सोनीपत के निवासी थे.

मृतक शूटर सुमित और मोहित (फाइल)
मृतक शूटर सुमित और मोहित (फाइल) (Photo Credit: ETV Bharat)

शामली पुलिस द्वारा अंकित बालियान हत्याकांड के इनामी दो शार्प शूटर मोहित और सुमित स्वाट टीम शामली की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय, शामली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.- एनपी सिंह, एसपी

सीएम योगी से गुहार: हरियाणवी सिंगर के परिवार ने यूपी सरकार की अब तक की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए साजिश के मास्टरमाइंड को पकड़ने की मांग की है. साथ ही परिवार ने एक सदस्य को नौकरी देने की भी मांग की.

अपराधी पर कार्रवाई ही सरकार का मकसद: गायक अंकित बालियान हत्या के मामले में दो मुख्य शूटर्स के एनकाउंटर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा अपराधी कोई भी हो, हमारी सरकार कार्रवाई करती है तो पूरे देश में एक नज़ीर बनती है.

जो लोग इस घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे थे, आज उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों को जवाब दे दिया.- अनिल राजभर, मंत्री, यूपी सरकार

पुलिसकर्मी घायल, हथियार बरामद: घटना में स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप गोली लगने से घायल हुए हैं. इस कार्रवाई में घटनास्थल से 2 पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस और 15 खोखा, एक बाइक, एक बैग, एक मोबाइल फोन और 5000 कैश बरामद हुई है. हरियाणा में शूटर मोहित के खिलाफ करीब 14 और सुमित के खिलाफ एक मामले दर्ज हैं. पुलिस इनका और आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है.

सिंगर अंकित बालियान (फाइल फोटो)
सिंगर अंकित बालियान (फाइल फोटो) (Photo Credit: ETV Bharat)

मेरठ में मुठभेड़ में 2 गोतस्कर घायल: जिले में लोहिया नगर पुलिस ने बताया कि ​अखलाक, आसिफ और ​हामिद को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है. एक आरोपी ​शाहरुख को फरार बताया जा रहा है. पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है. एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मुठभेड़ में दो शातिर तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं. पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को दबोच लिया है.

यह भी पढ़ें: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या, गोगी ग्रुप ने ली जिम्मेदारी, एसटीएफ कर रही है मामले की जांच

यह भी पढ़ें: कौन थे अंकित बालियान? जिम के बाहर बदमाशों ने किया गोलियों से छलनी, आखिरी पोस्ट में 'खास भाई' पर की थी बात

Last Updated : August 31, 2026 at 10:57 AM IST