ETV Bharat / bharat

अमित शाह की बड़ी बैठक: किशनगंज में सुरक्षा और लैंड पोर्ट पर हाई-लेवल मीटिंग में क्या हुआ?

सीमांचल में अमित शाह का दूसरा दिन. किशनगंज में अमित शाह, पूर्वी भारत की सुरक्षा पर बड़ी बैठक में क्या हुआ, जानिए

amit shah seemanchal visit
लैंड पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 26, 2026 at 8:55 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

किशनगंज: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे का आज दूसरा दिन है. इससे पहले बुधवार को अमित शाह ने किशनगंज में बड़ी बैठक की. यहां उन्होंने जिला परिषद सभागार में उच्च अधिकारियों के साथ लैंड पोर्ट और सीमा सुरक्षा पर बात की. दो घंटे तक चली बैठक में बिहार में अनाधिकृत तरीके से प्रवेश करने वाले घुसपैठियों पर प्रभावी रोक लगाने की कार्ययोजना बनाई गई. भारत-नेपाल बॉर्डर पर रक्सौल देश के 15 लैंड पोर्ट्स में से एक है.

किशनगंज में अमित शाह की मीटिंग : बिहार के किशनगंज जिला परिषद सभागार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (LPAI) की एक रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की. बैठक में लैंड पोर्ट के कामकाज और प्रगति का आंकलन किया गया. करीब 2 घंटे तक चली बैठक में बिहार में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले घुसपैठियों पर रोक लगाने पर चर्चा हुई.

amit shah seemanchal visit
पूर्वी भारत की सुरक्षा पर बड़ी बैठक (ETV Bharat)

केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक में क्या हुआ? : किशनगंज के मेंची सभागार में आईटीबीपी डीजी, एसएसबी डीजी, डायरेक्टर आईबी और लैंड पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक चर्चा हुआ. सूत्रों की माने तो बैठक में नेपाल और बांग्लादेश से सटी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय बदलाव पर भी बात हुई. इस दौरान इलाके (सीमांचल) के सड़क नेटवर्क और विकास योजनाओं को रिव्यू किया गया.

शाह की मीटिंग में ऐक्शन प्लान तैयार : सूत्रों की माने तो रिव्यू मीटिंग में जिला प्रशासन और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों सशस्त्र सीमा बल (SSB) और बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (BSF) के अधिकारियों से कई मुद्दों पर फीडबैक मांगा गया. सूत्रों के अनुसार, बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि इंटरनेशनल बॉर्डर पर मॉनिटरिंग सिस्टम को और बेहतर कैसे बनाया जाय. यहां आपको बता दें कि भारत-नेपाल बॉर्डर पर रक्सौल देश के 15 लैंड पोर्ट्स में से एक है.

बैठक के बाद गृह मंत्रालय ने दी जानकारी : इस संबंध में गृह मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में लिखा, "बिहार दौरे के पहले दिन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह सचिव और सीनियर अधिकारियों के साथ लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (LPAI) की एक रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की."

बैठक में कौन कौन मौजूद थे? : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिन के बिहार दौरे के पहले दिन हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और गृह मंत्रालय और LPAI के दूसरे सीनियर अधिकारी शामिल हुए.

क्या है लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया? : लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, गृह मंत्रालय के तहत काम करती है और भारत की इंटरनेशनल सीमाओं पर लैंड पोर्ट को विकसित और प्रबंधन करने के लिए ज़िम्मेदार है. ये पोर्ट पड़ोसी देशों के साथ ट्रेड और ट्रांज़िट को आसान बनाते हैं और रीजनल इकोनॉमिक इंटीग्रेशन और बॉर्डर मैनेजमेंट के लिए ज़रूरी माने जाते हैं.

शाह के सीमांचल दौरे का दूसरा दिन : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे का दूसरा दिन है. गुरुवार को शाह किशनगंज में एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बड़े नेताओँ के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद अररिया के लिए रवाना हो जाएंगे. यहां वे लेट्टी क्षेत्र में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की सीमा चौकी पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और सीमा चौकी का उद्घाटन करेंगे.

अररिया में भारत-नेपाल सीमा पर शाह की बैठक : इसके बाद शाह अररिया कलेक्ट्रेट में सीमावर्ती जिलों के सात जिला मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक करेंगे. साथ ही पुलिस अधीक्षकों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के की समीक्षा और प्रगति पर भी चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें : Explainer: अमित शाह के 3 दिन के सीमांचल दौरे का क्या मतलब?

ये भी पढ़ें : 'आग लगाने आ रहे'.. 'राजनीतिक खेल मत खेलियेगा' अमित शाह के सीमांचल दौरे पर विपक्ष का चौतरफा हमला