जम्मू-कश्मीर से फरार दो पाकिस्तानी नागरिक अंबाला में पकड़े गए, यूपी के रास्ते नेपाल भागने वाले थे
हरियाणा की अंबाला एसटीएफ ने जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह से फरार दो पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है.

Published : February 17, 2026 at 7:46 PM IST
|Updated : February 17, 2026 at 8:04 PM IST
अंबाला : हरियाणा की अंबाला एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा इलाके में बाल सुधार गृह के सुरक्षाकर्मी को घायल कर वहां से भागने वाले 2 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.
अंबाला में पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक : अंबाला एसटीएफ ने आरएस पुरा के जुवेनाइल होम से फरार हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया है. इस बारे में जानकारी देते हुए SP STF विक्रांत भूषण ने बताया कि जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा जुवेनाइल होम से तीन कैदी फरार हो गए थे जिनमें से दो पाकिस्तानी और एक भारतीय नागरिक शामिल है. अंबाला STF ने फरार हुए दोनों पाकिस्तानी नागरिकों को अंबाला स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर जम्मू-कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया है. पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद सनाउल्लाह निवासी मुजफ्फरगढ़, पंजाब (पाकिस्तान) और 21 वर्षीय एहसान अनवर निवासी ननकाना साहिब, पंजाब (पाकिस्तान) के तौर पर हुई है. मोहम्मद सनाउल्लाह जहां 2021 में अवैध बॉर्डर क्रॉसिंग के आरोपों में बंद था, वहीं दूसरा आरोपी एहसान अनवर 2019 से अवैध घुसपैठ के आरोप में कैद था.
नेपाल भेजने की तैयारी थी : विक्रांत भूषण ने आगे बताया कि इनका तीसरा भारतीय साथी कर्णजीत सिंह उर्फ गुग्गा है जो अभी भी फरार है. वही भागने के पूरे प्लान का मास्टरमाइंड था, जो इन्हें यूपी बॉर्डर से देश से बाहर नेपाल भेजने वाला था. अब जम्मू-कश्मीर पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर बाकी की तहकीकात करेगी. अभी शुरुआती जांच में इतना ही पता लग पाया है कि कर्णजीत सिंह उर्फ गुग्गा ने सारी प्लानिंग की थी और इनको नेपाल भेजने की तैयारी में था.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : अंबाला में घर के वॉशरूम में गिरे कैबिनेट मंत्री अनिल विज, दोनों पैर में फ्रैक्चर, "चल री सजनी" गाना गुनगुनाते दिखे
ये भी पढ़ें : सोनीपत में जिम से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
ये भी पढ़ें : पंचकूला में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, HPSC घेराव के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की, हिरासत में लिए गए सांसद

