जम्मू कश्मीर रणजी टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली पहुंचे कोच, एयरपोर्ट पर हुआ जबरदस्त स्वागत
उन्होंने टीम की स्थिति व चुनौतियों को लेकर काफी बातचीत की. साथ ही स्वागत करने आए लोगों का धन्यवाद किया.

Published : March 3, 2026 at 8:42 PM IST
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर की टीम ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में पहली बार जीत हासिल कर सबको चौंका दिया. इस जीत के पीछे खिलाड़ियों के साथ कोच अजय शर्मा का भी अहम योगदान रहा जो कभी दिल्ली की रणजी टीम के कप्तान हुआ करते थी. टीम की जीत के बाद जब वे दिल्ली लौटे तो एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया.
अजय शर्मा ने कहा कि,
जब उन्होंने टीम ज्वाइन की थी तो टीम में खिलाड़ियों के साथ-साथ सुविधाओं की भी काफी कमी थी, लिहाजा जम्मू कश्मीर टीम को बेहतर बनाने के लिए बीसीसीआई की ओर से काफी मदद मिली. उन्होंने उम्मीद जताई की जम्मू कश्मीर की रणजी टीम से बहुत सारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे यानी टीम इंडिया का हिस्सा बनकर भारत का नाम रोशन कर सकते हैं. अपने शानदार स्वागत के लिए उन्होंने चाहने वालों को ढेर तहे दिल से शुक्रिया अदा दिया.
टीम पर की जी तोड़ मेहनत: बता दें कि, जम्मू कश्मीर केएससीए ग्राउंड पर कर्नाटक को हराकर पहली बार रणजी चैंपियनी बनी. टीम की जीत के हीरो आकिब नबी रहे, लेकिन पर्दे के पीछे कोच अजय शर्मा ने बेहद अहम भूमिका निभाई. 2022 में जम्मू कश्मीर ने उनसे संपर्क किया था और तब से उन्होंने टीम पर जी तोड़ मेहनत की, जिसका नतीजा रणजी ट्रॉफी में टीम की विजय रही. फाइनल में उनका मुकाबला कर्नाटक जैसी मजबूत टीम से था, उनकी टीम ने फाइनल में विजय पताका लहराकर अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया. गौरतलब है कि अजय शर्मा को रणजी में शतकों का राजा के नाम से भी जाना गया. उनके नाम 129 फर्स्ट क्लास मैचों की 166 पारियों में 38 शतक और 36 अर्द्धशतक हैं. वहीं 67.46 की औसत से 10120 रन हैं. साथ ही वह भारत के लिए 1 टेस्ट और 31 वनडे भी खेल चुके हैं.
यह भी पढ़ें-
रणजी ट्रॉफी फाइनल: जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार रणजी ट्रॉफी किया अपने नाम

