ETV Bharat / bharat

69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता: झारखंड बना राष्ट्रीय स्कूली खेलों का केंद्र, फुटबॉल से हॉकी तक पांच खेलों की मेजबानी

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के तहत राष्ट्रीय खेलों की मजबानी झारखंड को सौंपी है.

SPORTS COMPLEX STADIUM, RANCHI
खेल प्रतियोगिता में अभ्यास करते खिलाड़ी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 8, 2026 at 3:34 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: झारखंड एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूती से उभरता नजर आ रहा है. स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2025–26 के तहत झारखंड को इस वर्ष फुटबॉल, तीरंदाजी, शतरंज, साइक्लिंग (ट्रैक एवं रोड) और हॉकी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं की मेजबानी सौंपी है. यह आयोजन न केवल राज्य के लिए गौरव का विषय है, बल्कि झारखंड की उभरती खेल संस्कृति और मजबूत खेल अवसंरचना का भी प्रमाण है.

जेईपीसी द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन

इन सभी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा किया जा रहा है. प्रतियोगिताएं राजधानी रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव, बीआईटी मेसरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम समेत अन्य चयनित खेल परिसरों में आयोजित हो रही है. इन आयोजनों में देश के सभी राज्यों और विभिन्न बोर्डों की कुल 44 इकाइयों से हजारों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

झारखंड को मिली राष्ट्रीय खेलों की मजबानी (Etv bharat)

एक मंच पर देशभर के खिलाड़ी

69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के तहत आयोजित होने वाले इन खेलों में लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित देश के कोने-कोने से खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं. खिलाड़ियों के साथ उनके कोच, मैनेजर और अभिभावक भी बड़ी संख्या में झारखंड आए हैं. सभी प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और खेल संबंधी व्यवस्थाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया गया है, ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसा अनुभव मिल सके.

जानकारी देते जेईपीसी के निदेशक शशि रंजन (Etv bharat)

खेल और आयु वर्ग

इस साल झारखंड में आयोजित की जा रही 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिताओं का विवरण इस प्रकार है.

SGFI awarded Jharkhand hosting rights
मैदान में खिलाड़ियों अभ्यास (Etv bharat)

फुटबॉल

  • अंडर–14 एवं अंडर–17 बालिका वर्ग
  • प्रतियोगिता की तिथियां: 18 से 22 दिसंबर 2025 सफल आयोजन हो चुका हैं.

तीरंदाजी

  • अंडर–17 बालक एवं बालिका वर्ग
  • प्रतियोगिता की तिथियां: 6 से 10 जनवरी 2026 इवेंट्स जारी है.

शतरंज

  • अंडर–14 बालक एवं बालिका वर्ग
  • साइक्लिंग (ट्रैक एवं रोड)
  • अंडर–14, अंडर–17 एवं अंडर–19 बालक–बालिका वर्ग
  • शतरंज और साइक्लिंग प्रतियोगिताएं 13 से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी.

हॉकी

  • अंडर–17 बालक एवं बालिका वर्ग
  • प्रतियोगिता की तिथियां: 27 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी.

इन सभी खेलों में देश के श्रेष्ठ स्कूली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी छिपे हैं.

SGFI awarded Jharkhand hosting rights
खेल प्रतियोगिता के तहत अभ्यास करते खिलाड़ी (Etv bharat)

खिलाड़ियों ने सराहा झारखंड की मेजबानी

विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों और कोचों ने झारखंड में मिली सुविधाओं की खुलकर सराहना की है. खिलाड़ियों का कहना है कि रांची और आसपास के खेल परिसरों का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर है और यहां खेल का सकारात्मक माहौल दिखाई देता है. कई खिलाड़ियों ने यह भी कहा कि लगातार SGFI जैसे बड़े आयोजनों की मेजबानी मिलना यह दर्शाता है कि झारखंड खेल प्रबंधन और आयोजन क्षमता में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन ने इस अवसर को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया.

SGFI awarded Jharkhand hosting rights
69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता (Etv bharat)

69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता की मेजबानी से झारखंड के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा. इसके साथ ही यह आयोजन राज्य की खेल संस्कृति, संसाधनों और प्रशासनिक क्षमता को भी देश के सामने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेगा. पिछले सत्र की तुलना में इस वर्ष झारखंड को अधिक खेलों की मेजबानी मिली है, जो SGFI का राज्य पर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है. यह भरोसा आने वाले वर्षों में झारखंड को और बड़े राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी दिलाने में सहायक होगा: शशि रंजन, निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद

खेलों के माध्यम से नई पहचान

झारखंड पहले से ही तीरंदाजी और हॉकी जैसे खेलों में अपनी पहचान बना चुका है. अब राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के माध्यम से फुटबॉल, शतरंज और साइक्लिंग जैसे खेलों में भी राज्य के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उभरने का अवसर पा रहे हैं. खेल कॉर्डिनेटर हरेंद्र का मानना है कि इस तरह के आयोजन जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं.

SGFI awarded Jharkhand hosting rights
69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता (Etv bharat)

69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता 2025–26 झारखंड के लिए केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि राज्य की खेल यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है. इससे न सिर्फ झारखंड की खेल छवि मजबूत होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी.

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल में झारखंड का दबदबा! अंडर-17 में खिताब और अंडर-14 में उपविजेता बनकर रचा इतिहास

69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता: रांची में अंडर-14 व अंडर-17 बालिका फुटबॉल का भव्य शुभारंभ

खेलकूद प्रतियोगिता में पुलिस जवानों ने दिखाया दमखम, मनवाया अपना लोहा