ETV Bharat / bharat

दंतेवाड़ा में इस साल का सबसे बड़ा सरेंडर, 63 माओवादियों ने डाले हथियार, पूना मारगेम योजना ने तोड़ी नक्सलियों की कमर

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी दरभा, दक्षिण पश्चिम बस्तर, माड़ डिवीजन और ओडिशा में सक्रिय थे.

63 MAOISTS SURRENDERED IN DANTEWADA
दंतेवाड़ा में इस साल का सबसे बड़ा सरेंडर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 9, 2026 at 3:56 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

दंतेवाड़ा: नक्सलगढ़ दंतेवाड़ा में इस साल का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर हुआ है. पूना मारगेम (पुनर्वास से पुनर्जीवन) योजना से प्रभावित होकर एक साथ 63 खूंखार माओवादियों ने हथियार डाल दिए. पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले 63 माओवादियों में से 36 नक्सलियों पर इनाम घोषित था. सरेंडर करने वाले माओवादी दरभा, दक्षिण पश्चिम बस्तर, माड़ डिवीजन और ओडिशा में सक्रिय रहे हैं. सरेंडर करने वाले माओवादियों में 18 महिला नक्सली और 45 पुरूष माओवादी शामिल हैं.

63 माओवादियों का सरेंडर, 1 करोड़ 19 लाख 50 हजार का था इनाम

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों पर कुल 1 करोड़ 19 लाख 50 हजार का इनाम घोषित था. 7 माओवादियों पर 8-8 लाख का इनाम, 7 नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम, 8 माओवादियों पर 2-2 लाख का इनाम, 11 माओादियों पर 1-1 लाख का इनाम और 3 माओवादियों पर 50 हजार का इनाम घोषित था.

दंतेवाड़ा में इस साल का सबसे बड़ा सरेंडर (ETV Bharat)
पूना मारगेम योजना ने तोड़ी नक्सलियों की कमर (ETV Bharat)

पूना मारगेम (पुनर्वास से पुनर्जीवन) योजना ने तोड़ी माओवादियों की कमर

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि "पूना मारगेम" (पुनर्वास से पुनर्जीवन) बस्तर में स्थायी शांति, गरिमा और समग्र प्रगति की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभर रहा है". बस्तर आई जी ने कहा कि "भारत सरकार, छत्तीसगढ़ शासन, दन्तेवाड़ा पुलिस, सीआरपीएफ तथा स्थानीय प्रशासन क्षेत्र में शांति स्थापना, पुनर्वास सुनिश्चित करने और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. बस्तर आईजी ने ये भी कहा कि माओवादियों को मुख्यधारा में जोड़ने और प्रोत्साहित करने में डीआरजी, बस्तर फाईटर्स दंतेवाड़ा, 111, 195 और 230वी वाहिनी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का सबसे बड़ा योगदान रहा है.

63 MAOISTS SURRENDERED IN DANTEWADA
अब तक के बड़े सरेंडर (ETV Bharat)

बचे हुए माओवादियों से सरेंडर की अपील

पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन ने बताया कि "नक्सल मुक्त बस्तर के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है. साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की "नक्सल पुनर्वास नीति" के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा "पूना मारगेम" (पुनर्वास से पुनर्जीवन) अभियान संचालित किया जा रहा है. जिससे माओवादी संगठन हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति और प्रगति के मार्ग को अपना रहे हैं, समाज के मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं. इसी का परिणाम है कि दंतेवाड़ा में आज 63 माओवादियों जिनपर 1 करोड़, 19 लाख, 50 हजार का इनाम था, उन माओवादियों ने सरेंडर किया.

"पूना मारगेम" (पुनर्वास से पुनर्जीवन) अभियान से मिलने वाली सुविधाएं

  • सरेंडर माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत 50 हजार की आर्थिक मदद राशि मिलेगी.
  • सरेंडर माओवादियों को स्किल डेवलपमेंट का कोर्स कराया जाएगा.
  • रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे.
  • कृषि भूमि भी सरेंडर माओवादियों को दी जाएगी.

दंतेवाड़ा में तेजी से माओवादी कर रहे सरेंडर

  • केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर, पिछले 22 महीनों में दंतेवाड़ा जिला में 201 ईनामी माओवादी सहित कुल 571 से अधिक माओवादियों ने हथियार डाले हैं.
  • लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 369 ईनामी माओवादियों सहित कुल 1223 माओवादियों ने बस्तर में किया है. आत्मसमर्पण करने वालों में 961 पुरुष माओवादी तथा 262 महिला माओवादी शामिल हैं.

क्या है पूना मारगेम और लोन वर्राटू का संदेश

"पूना मारगेम" और "लोन वर्राटू" यह संदेश देते हैं कि हर किसी को हथियार छोड़ समाज की मुख्य धारा में लौटने का अवसर है. दन्तेवाड़ा पुलिस तथा जिला प्रशासन शांति एवं विकास के दोहरे लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है तथा माओवादियों को संवाद, अवसर और संवेदना के माध्यम से समाज में लौटने का मार्ग देता है. योजना के तहत शासन माओवादियों से अपील करता है कि वो हिंसा का मार्ग त्यागें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ें. अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझें और शांति, सद्भाव एवं पुनर्वास का मार्ग अपनाएं. योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं से सरेंडर नक्सली आराम से अपनी जीवन रोजगार के साथ बिता सकते हैं.

धमतरी में कुख्यात महिला नक्सली गीता का सरेंडर, पुलिस ने घोषित किया था 5 लाख का इनाम

सुकमा में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 64 लाख के इनामी 26 नक्सलियों ने थामा पुनर्वास का हाथ

दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुनर्वास नीति का सकारात्मक असर