ETV Bharat / bharat

कूनो नेशनल पार्क से फिर खुशखबरी, गामिनी ने तीन नहीं चार चीतों को दिया था जन्म, केंद्रीय मंत्री ने दी गुड न्यूज

केंद्रीय पर्यावरण व वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- गामिनी ने 3 नहीं 4 चीतों को दिया था जन्म, गहन मॉनीटरिंग को बाद हुई पुष्टि

GAMINI GAME BIRTH TO 4 CHEETAH
केंद्रीय वन मंत्री ने एक्स अकाउंट पर साझा की खुशखबरी (Bhupendra Yadav X Account)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 5:15 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

श्योपुर : मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट के लिए एक बार फिर खुशखबरी है. पिछले दिनों साउथ अफ्रीकन चीता गामिनी ने 3 नहीं बल्कि 4 शावकों को जन्म दिया था. बुधावार को इनकी संख्या तीन मानी जा रही थी, लेकिन शुक्रवार को मॉनीटरिंग टीम ने पुष्टि की है कि गामिनी ने कुल 4 चीतों को जन्म दिया है. इसकी जानकारी केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है.

केंद्रीय वन मंत्री ने एक्स अकाउंट पर साझा की खुशखबरी

केंद्रीय मंत्री वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''कूनो नेशनल पार्क की मादा चीता गामिनी के चौथे बच्चे के जन्म की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. कूनो की फील्ड और वेटेरिनरी टीमों द्वारा मॉनिटरिंग के दौरान चौथे बच्चे की मौजूदगी की पुष्टि हुई है. चारों बच्चे अभी स्वस्थ हैं और ठीक हैं.'' भूपेंद्र यादव ने आगे कहा, '' यह डेवलपमेंट प्रोजेक्ट चीता के तहत साइंटिफिक मैनेजमेंट और कंजर्वेशन के लिए लगातार कमिटमेंट को दिखाता है, और भारत में चीतों को फिर से लाने की यात्रा में एक और सकारात्मक कदम है.''

भारत में चीतों की संख्या हुई 39

गामिनी द्वारा 4 शावकों को जन्म देने के बाद अब चीतों की आधािकारिक संख्या 39 तक पहुंच गई है. सबसे खास बात ये है कि इन 39 चीतों में से 28 चीतों का जन्म भारत की धरती पर हुआ है. मध्य प्रदेश में चीता प्रोजेक्ट और चीतों के पुनर्वास की दिशा में ये एक बड़ी उपलब्धि है.

चीतों के जन्म पर सीएम ने जताई थी खुशी

इसके पहले बुधवार 18 फरवरी को शावकों के जन्म पर बधाई देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था, " मध्य प्रदेश चीतों के पुनर्वास का सशक्त केंद्र बन रहा है. ये हर्ष का विषय है कि प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता गामिनी ने शावकों को जन्म दिया है. यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है."

यह भी पढ़ें- कूनो में भारतीय चीतों की गूंजी किलकारी, चीता गामिनी ने दूसरी बार दिया शावकों को जन्म

देश में चीतों के पुनर्वास की टाइमलाइन

  • 2022 में चीता प्रोजेक्ट के तहत नामीबिया से 8 चीते भारत लाए गए.
  • 2023 में 12 चीतों का दूसरा बैच 18 फरवरी को अफ्रीका से भारत लाया गया.
  • 2023-2024 - प्राकृतिक प्रजनन से कई चीतों का जन्म हुआ, कुछ की मौत हुई.
  • 2025-26- भारत में जन्मे चीतों की संख्या बढ़कर अब 28 पहुंच चुकी है, कुल चीतों की संख्या 39 है.