ETV Bharat / bharat

तीन साल की बच्ची को घसीटकर खाली प्लॉट में ले गए कुत्ते, नोच-नोच कर मार डाला

महाराष्ट्र के जालना में आवारा कुत्ते एक बच्ची को घसीटकर खाली प्लॉट में ले गए और फिर उसे नोच-नोच कर मार डाला.

DOG
कुत्तों ने तीन साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला (सांकेतिक तस्वीर)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : October 20, 2025 at 6:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुंबई: महाराष्ट्र के जालना शहर में सोमवार तड़के आवारा कुत्तों के एक झुंड ने तीन साल की एक बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना यशवंत नगर इलाके में उस समय हुई जब बच्ची सुबह करीब साढ़े तीन बजे अपने घर से बाहर निकली थी.

पुलिस के अनुसार परी गोस्वामी नाम की बच्ची रविवार को अपनी मां और बड़ी बहन के साथ बिहार स्थित अपने पैतृक घर जाने वाली थी, लेकिन उसने अपने पिता के साथ ही रहने का फैसला किया और बिहार नहीं गई.

कुत्तों के झुंड का हमला
अधिकारी ने बताया कि जब उसके पिता सो रहे थे, तब परी कथित तौर पर अपनी मां को ढूंढ़ते हुए घर से बाहर निकली और गली में भटक गई, जहां आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर पास के एक खुले प्लॉट में ले गए.

कांस्टेबल ने कुत्तों को बच्ची को नोचते हुए देखा
उन्होंने बताया कि सुबह की सैर पर निकले एक पुलिस कांस्टेबल ने कुत्तों को बच्ची को नोचते हुए देखा और तुरंत उन्हें भगा दिया. अधिकारी ने बताया कि मामले की स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आकस्मिक मौत का मामला
उन्होंने बताया कि तहसील पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. बता दें कि हाल के समय में देशभर के अलग-अलग हिस्सों से कुत्तों के काटने की कई घटनाएं सामने आई हैं. बीते मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 5 साल की बच्चों कुत्तों ने नोट डाला था.

वहीं, पीलीभीत में एक शख्स को कुत्ते ने काट लिया, जिससे उसे रेबीज की बीमारी हो गई और फिर उसकी मौत हो गई. इतना ही इस महीने की शुरुआत में केरल में कुत्तों के हमले के खिलाफ जागरूकता नाटक के दौरान एक आवारा कुत्ते ने थिएटर कलाकार को काट लिया.

यह भी पढ़ें- दीपावली पर बहन को लाने गया भाई, कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत