सुकमा के गोगुंडा में 29 नक्सलियों का सरेंडर, नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस कैंप खुलने से बदली तस्वीर
31 मार्च 2026 तक माओवादियों के खात्मे की बात केंद्र और राज्य सरकार ने कही है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : January 14, 2026 at 2:28 PM IST
सुकमा: साल 2026 में, सुकमा के गोगुंडा में सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर हुआ है. एक साथ 29 खूंखार माओवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं. हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में शामिल होने वाले सभी माओवादियों पर कई संगीन आरोप दर्ज हैं. सरेंडर करने वाले माओवादियों की लंबे वक्त से पुलिस को तलाश रही है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में माओवादियों के सरेंडर किए जाने से पुलिस प्रशासन के अधिकारी काफी खुश हैं.
इस साल का सबसे बड़ा सरेंडर, 29 माओवादियों ने छोडा हथियार
सुकमा के गोगुंडा में ये इस साल का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर है. गोगुंडा क्षेत्र, जो कभी दरभा डिवीजन के माओवादियों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकानों में से एक रहा है, वहां पर इतनी बड़ी संख्या में माओवादियों का सरेंडर करना पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है.
गोगुंडा में पुलिस कैंप खुलने से बढ़ा माओवादियों पर दबाव
हाल ही में गोगुंडा में नए पुलिस कैंप की स्थापना की गई है. नया पुलिस कैंप बनने के बाद से इलाके में सक्रिय माओवादियों पर काफी हद तक लगाम लगी. एनकाउंटर में मारे जाने के डर से माओवादियों ने हथियार डालने का फैसला लिया. पुलिस लगातार गांव वालों के माध्यम से भी अपील कर रही है कि बचे हुए नक्सली हथियार डाल समाज की मुख्यधारा में लौट आएं.
रंग ला रही सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति
सरकार की नई पुनर्वास नीति भी रंग ला रही है. पूना नर्कोम योजना के फायदे देख नक्सली अब हथियार छोड़ समाज की मुख्यधारा में लौटने लगे हैं. माओवादियों को अब ये पता चल गया है कि पुलिस कैंप खुलने के बाद से वो सुरक्षित नहीं हैं. सक्रिय नक्सलियों पर परिवार वालों का भी दबाव है. नक्सलियों के परिवार वाले भी अब हिंसा से तंग आ चुके हैं. वो चाहते हैं उनका उनका पति और बेटा बेटी घर लौट आएं, परिवार की जिम्मेदारी उठाएं.
दुर्गम इलाकों में होती है गोगुंडा की गिनती
जिस गोगुंडा इलाके में माओवादियों ने सरेंडर किया है, वो इलाका दुर्गम और पहाड़ों, जंगलों से घिरा है. गोगुंडा की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि वहां पर तत्काल किसी का पहुंचना मुश्किल होता है. इसी का फायदा उठाकर माओवादियों ने इसे अपना सुरक्षित ठिकाना बना रखा था. लेकिन जब से गोगुंडा में पुलिस कैंप की स्थापना हुई है, तब से यहां पर नक्सल मूवमेंट पर पूरी तरह से लगाम लग गया है.
ग्रामीणों का नहीं मिल रहा माओवादियों को सपोर्ट
जिन माओवादियों का समर्थन कभी गांव के लोग किया करते थे अब वो विकास चाहते हैं, हिंसा नहीं. इसलिए माओवादियों को ग्रामीणों का सपोर्ट मिलना भी बंद हो चुका है. माओवादी अब फोर्स और गांव वालों दोनों से बचकर रहने को मजबूर हैं. लॉजिस्टिक सपोर्ट और खाने पीने का सामान भी उनको मुश्किल से मिल रहा है. दवा और खाने के अभाव में नक्सली बीमार और कमजोर हो रहे हैं. लगातार माओवादियों के मारे जाने और सरेंडर की घटनाओं से बचे हुए नक्सली दहशत में जी रहे हैं.
हिंसा नहीं विकास चाहते हैं ग्रामीण
गांव वाले चाहते हैं कि उनको घरों तक पक्की सड़क, पीने के पानी का पाइपलाइन और मोबाइल का नेटवर्क पहुंचे. शासन की मदद से ये सभी सुविधाएं तेजी से गांव गांव तक पहुंचने लगी है. बीमार लोगों को ले जाने के लिए गांव तक एंबुलेंस आने लगी है. पीडीएस का राशन अब आसानी से उनके ही गांव में मिलने लगा है. बच्चे फिर से स्कूल जाने लगे हैं. रोजी रोजगार के लिए युवा शहरों का रुख कर रहे हैं. इन सब वजहों से नक्सल प्रभावित गांवों की तस्वीर अब बदलने लगी है. गांव के लोग सुविधाएं चाहते हैं, हिंसा और बम बारूद की आवाज नहीं.
सुकमा एसपी किरण चव्हाण और सीआरपीएफ कमांडेंट का बयान
पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा, गोगुंडा में सुरक्षा कैंप की स्थापना से क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा और विकास का वातावरण बना है. लगातार दबाव और ‘पूना मार्गेम’ नीति के कारण माओवादी मुख्यधारा में लौट रहे हैं. 74वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेंट हिमांशु पांडे कहते हैं, कैंप खुलने के बाद माओवादियों की पकड़ कमजोर पड़ी है और सुरक्षा, विश्वास और विकास की संयुक्त रणनीति से नक्सलवाद का अंत संभव हो रहा है.

सरेंडर से जुड़ी बड़ी बातें
- समाज की मुख्यधारा में लौटे एक साथ 29 माओवादी
- पूना नर्कोम (नक्सल पुनर्वास नीति) योजना के तहत किसा सरेंडर
- सरेंडर करने वाले सभी नक्सली दरभा डिवीजन के आर्म्ड कैडर हैं
- गोगुंडा में पुलिस कैंप की स्थापना से दबाव में हैं नक्सली
- केरलापाल एरिया कमेटी नक्सलमुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ा
- सरेंडर माओवादियों पर कई थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं मामले
सरेंडर नक्सलियों के नाम पर पद
पोड़ियाम बुधरा
निवासी – गोगुण्डा डुंगिनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा.
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष
2 लाख का इनाम घोषित था
हेमला मंगड़ू
निवासी – गोगुण्डा धोबड़पारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत डीएकेएमएस उपाध्यक्ष
मड़कम हिड़मा
निवासी – गोगुण्डा डुंगीनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत जीआरडी मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर
हेमला हड़मा
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर
माड़वी देवा
निवासी – गोगुण्डा ध्रुवापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य
हेमला नंदा
निवासी – गोगुण्डा ध्रुवापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य
मड़कम बुधरा
निवासी – गोगुण्डा ध्रुवापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत पंच कमेटी सदस्य
मुचाकी सोमा
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत जनताना सरकार सदस्य
मुचाकी गुट्टा
निवासी – गोगुण्डा उसकोनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य
पोड़ियाम देवा
निवासी – गोगुण्डा पेरमापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य
मुचाकी बुधरा
निवासी – गोगुण्डा मिस्सीपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य
पोड़ियाम सोमड़ा
निवासी – गोगुण्डा डुंगिनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य
मुचाकी मूड़ा
निवासी – गोगुण्डा ध्रुवापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – ग्राम गोगुण्डा ध्रुवापारा मिलिशिया सदस्य
सोड़ी देवा
निवासी – गोगुण्डा डुंगीनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य
मुचाकी हड़मा
निवासी – गोगुण्डा उसकोनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य
वेट्टी देवा
निवासी – गोगुण्डा पेरमापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य
मुचाकी नंदा
निवासी – गोगुण्डा ध्रुवापारा/पांतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य
माड़वी राजा
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – इंतापारा डीएकेएमएस सदस्य
पोड़ियाम बण्डी
निवासी – गोगुण्डा उसकोनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – उसकोनपारा मिलिशिया सदस्य
सोड़ी नंदा
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य
मड़कम कोसा
निवासी – गोगुण्डा डुंगीनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य
सोड़ी बुधरा
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य
मुचाकी आयता
निवासी – गोगुण्डा ध्रुवापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – ग्राम गोगुण्डा ध्रुवापारा मिलिशिया सदस्य
मुचाकी नंदा
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – इंतापारा डीएकेएमएस सदस्य
मुचाकी मुका
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य
माड़वी सुक्का
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत डीएकेएमएस सदस्य
माड़वी देवा
निवासी – गोगुण्डा डुंगीनपारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – डुंगीनपारा जंगल कमेटी सदस्य
मुचाकी हड़मा
निवासी – गोगुण्डा इंतापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – इंतापारा डीएकेएमएस सदस्य
मुचाकी लक्खा
निवासी – गोगुण्डा पेरमापारा, थाना केरलापाल, जिला सुकमा
संगठन में पद – गोगुण्डा पंचायत मिलिशिया सदस्य
Yearender 2025: छत्तीसगढ़ के बड़े नक्सल सरेंडर, नक्सलवाद के खिलाफ जंग को मिली बड़ी कामयाबी
दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, पुनर्वास नीति का सकारात्मक असर
सुकमा में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 64 लाख के इनामी 26 नक्सलियों ने थामा पुनर्वास का हाथ