ETV Bharat / bharat

कर्नाटक: कित्तूर रानी चेन्नम्मा चिड़ियाघर में 28 काले हिरण की मौत, जांच के आदेश

कर्नाटक के बेलगावी चिड़ियाघर में दो दिन में 28 काले हिरण की मौत के बाद वरिष्ठ वन अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं.

28 blackbucks died at Kittur Rani Chennamma Zoo in Belagavi Karnataka
काले हिरण (File/ ANI)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : November 15, 2025 at 3:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बेंगलुरु/बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले में कित्तूर रानी चेन्नम्मा चिड़ियाघर में 28 काले हिरण (blackbucks) की मौत हो गई है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 13 नवंबर को 8 काले हिरणों की मौत हुई थी. 15 नवंबर को 20 और हिरणों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ वन अधिकारी मौके पर पहुंचकर जाँच कर रहे हैं. राज्य के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) एनई क्रांति ने ईटीवी भारत को बताया, "काले हिरणों की मौत बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण हुई है. बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा स्थित पशु चिकित्सा विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टर पहुंचेंगे और जांच करेंगे. गुरुवार को 8 काले हिरणों की मौत हुई थी. आज 20 की मौत हो गई."

28 blackbucks died at Kittur Rani Chennamma Zoo in Belagavi Karnataka
काले हिरण (File/ ANI)

वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश
कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर बी खंड्रे ने काले हिरणों की मौत पर चिंता व्यक्त की है और जांच के आदेश दिए हैं. प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इन काले हिरणों की मौत किसी संक्रामक बीमारी से हुई है. मंत्री ने चिड़ियाघर में किसी अन्य जानवर को संक्रमित होने से बचाने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

खंड्रे ने एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का भी आदेश दिया है जो जांच करेगी कि क्या इन काले हिरणों की मौत दूषित पानी और भोजन खाने से हुई या यह बीमारी बिल्लियों जैसे पालतू जानवरों से फैली, तथा उचित कार्रवाई करेगी.

कित्तूर रानी चेन्नम्मा चिड़ियाघर
कित्तूर रानी चेन्नम्मा चिड़ियाघर (ETV Bharat)

वन मंत्री खंड्रे ने चिड़ियाघर में जानवरों की मौत पर चिंता जताई और निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, यह सुनिश्चित किया जाए और कर्मचारियों की ओर से लापरवाही होने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए.

कर्नाटक के बेलगावी जिले में स्थित कित्तूर रानी चेन्नम्मा चिड़ियाघर को भुतरामनहट्टी चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है. इस मिनी चिड़ियाघर को 1989 में स्थापित किया गया था. यह नेशनल हाईवे-4 के पास 31.68 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जो बेलगावी शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर है.

यह भी पढ़ें- बंगाल में SIR के डर से भागने की कोशिश में था बांग्लादेशी नागरिक, सीमा पर गिरफ्तार