ETV Bharat / bharat

CJP Protest 17th Day: सोनम वांगचुक के अनशन का 9वां दिन, लगभग 7 किलो वजन घटा

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सोमवार सुबह अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) के लिए रवाना,अनशन की गतिविधियां पहले की तरह जारी

CJP धरने का 17वां और सोनम वांगचुक के अनशन का 9वां दिन
CJP धरने का 17वां और सोनम वांगचुक के अनशन का 9वां दिन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : July 6, 2026 at 1:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना सोमवार को 17वें दिन में प्रवेश कर गया. वहीं, आंदोलन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी 9वें दिन जारी है. लगातार नौ दिनों से भोजन का त्याग करने के कारण उनकी सेहत पर असर साफ दिखाई देने लगा है.

सोमवार सुबह जारी मेडिकल हेल्थ अपडेट के अनुसार अब तक उनका कुल 6.9 किलोग्राम वजन कम हो चुका है. डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं. समर्थकों का कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य अपनी मांगों की ओर सरकार और समाज का ध्यान आकर्षित करना है.

ताजा हेल्थ अपडेट में सामने आए आंकड़े

सोमवार सुबह जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर (BP) 107/67 दर्ज किया गया है, जबकि उनका ब्लड ग्लूकोज 72 mg/dL मापा गया. मेडिकल टीम के अनुसार अनशन के दौरान इन सभी मानकों पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिससे स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की गिरावट आने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें. फिलहाल उन्होंने अनशन जारी रखने का निर्णय लिया है.

अभिजीत दीपके महाराष्ट्र रवाना हुए

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सोमवार सुबह अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हो गए. रवाना होने से पहले उन्होंने जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर सोनम वांगचुक को विजयता दहिया के साथ छोड़ दिया. आंदोलन के आयोजकों का कहना है कि दीपके के अस्थायी रूप से बाहर रहने के बावजूद धरने और अनशन की गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी.

सुबह शांत रहा धरना स्थल, दिन में बढ़ने की उम्मीद

सोमवार सुबह जंतर-मंतर पर आम लोगों की मौजूदगी कम रही. आंदोलनकारियों का कहना है कि रोजाना सुबह के समय भीड़ कम रहती है. दिन चढ़ने के साथ समर्थकों, छात्रों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की उपस्थिति बढ़ती है. आयोजकों का कहना है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और आने वाले दिनों में भी इसे जारी रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें :