ETV Bharat / bharat

15 अगस्त 2026: पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में सीएम विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

आज से छत्तीसगढ़ में 'मेरी बेटी-मेरा अभिमान' शुरु. स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई की स्मृति में लोक कलाकारों को 'डॉ. तीजन बाई लोककला अलंकरण' सम्मान मिलेगा.

15 AUGUST INDEPENDENCE DAY
पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 15, 2026 at 10:58 AM IST

|

Updated : August 15, 2026 at 6:40 PM IST

7 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले की प्रचारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया. वहीं, रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तिरंगा फहराकर भव्य परेड की सलामी ली. सीएम विष्णु देव साय ने मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद कहा कि जनता तक विकास और शासन की योजनाएं पहुंचे, इसके लिए सरकार लगातार काम रही है. सीएम ने भरोसा दिलाया कि विकास और योजनाएं जो जनता के जीवन में बदलाव लेकर आती हैं, वो सुदूर गांवों तक पहुंचे इसके लिए हम दृढ़संकल्पित हैं.

पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर (ETV Bharat)

छत्तीसगढ़ में आज से 'मेरी बेटी-मेरा अभिमान' की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की बेटियों को बड़ी सौगात दी है. सीएम साय ने मंच से ऐलान किया कि आज से छत्तीसगढ़ में 'मेरी बेटी-मेरा अभिमान' राज्यव्यापी अभियान शुरू हो चुका है. इसके तहत प्रदेश के 6,671 ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बालिकाओं के लिए नए शौचालय बनाए जाएंगे.

डॉ. तीजन बाई की स्मृति में 'डॉ. तीजन बाई लोककला अलंकरण' सम्मान दिया जाएगा

वहीं सीएम ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई की स्मृति में हर साल लोक कलाकारों को 'डॉ. तीजन बाई लोककला अलंकरण' सम्मान दिया जाएगा.

सीएम विष्णु देव साय ने फहराया तिरंगा (ETV Bharat)

152 पुलिस अधिकारियों और जवानों को किया गया सम्मानित

पुलिस परेड ग्राउंड के मंच से सीएम विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के 152 पुलिस अधिकारियों और जवानों को अगल-अलग श्रेणी में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया. समामानित होने वाले 141 जवानों को वीरता पदक और 10 को उनके सराहनीय सेवा पदक और 1 पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पद पदक से भी नवाजा गया.

15 AUGUST INDEPENDENCE DAY DHAMTARI
धमतरी में घुड़सवारी रही आकर्षण का केंद्र (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

सीएम के भाषण की बड़ी बातें

  • भारत माता के वीर सपूतों को हम नमन करें, इनके बलिदान से आज हम यहां तक पहुंचे.
  • भारत का स्वतंत्रता संग्राम त्याग और बलिदान की अमर गाथी है.
  • छत्तीसगढ़ के नायकों की अमर कहानी हमें प्रेरणा देती रहेंगी.
  • मनके-मनके एक समान की पंक्तियां हमें हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी.
  • समान नागरिक संहिता की दिशा में कदम उठाने का फैसला हमने राज्य हित में लिया.
  • नक्समुक्त भारत का संकल्प पूरा होगा.
  • छत्तीसगढ़ के वीर जवानों को पूरा देश नमन कर रहा.
  • बस्तर में शान से तिरंगा लहरा रहा, यही बदलाव बस्तर के लोगों को चाहिए था.
  • बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम काल है, योजनाओं के जरिए हम बस्तर को विकसित करेंगे.
  • बस्तर नक्सल हिंसा से बंद पड़े स्कूलों को फिर शुरु किया जाएगा.
  • ओरछा और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी विकसित करेंगे.
  • बस्तर में 34 लाख लोगों की हेल्थ जांच कर उनकी प्रोफाइल तैयार की.
  • 10 लाख लोगों की आय बढ़ाने का काम हम कर रहे.
  • सुरक्षा कैंप अब सेवा डेरा कैंप बन रहे.
  • कौशल विकास और उद्यमिता का हम विकास कर रहे.
  • सौर ऊर्जा से 461 गांवों को जोड़ा जा रहा.
  • गांव-गांव तक सड़कों का विस्तार किया जा रहा.
  • मुख्यमंत्री बस सेवा का विस्तार किया जा रहा, बस्तर तक इस सेवा की पहुंच बढ़ रही.
  • हर वर्ग के लोगों के लिए हम काम कर रहे.
  • अन्नदाता हमारे भाग्यविधाता हैं, उनके जीवन में तरक्की लाना हमारा उद्देश्य.
  • कृषि उन्नति योजना के तहत हम एकमुश्त पैसा देने का काम कर रहे.
  • खाद संकट हमने उत्पन्न नहीं होने दिया.
  • पानी की हर बूंद बचाने की योजना पर हम काम कर रहे.
  • प्रदेश में सिंचाई का दायरा हम बढ़ा रहे
  • बंद पड़ी सिंचाई योजनाओं को हम फिर से शुरू करने जा रहे.
  • तेंदूपत्ता संग्राहकों को हम 5500 पारिश्रमिक दे रहे.
  • सुशासन योजना से लोगों को संबल मिला.
  • मोदी की गारंटी पूरा करने पर हम काम कर रहे.
  • 24 लाख 50 हजार घर स्वीकृत कर चुके.
  • 73 लाख परिवारों को निशुल्क खाद्यान्य उपलब्ध कराया जा रहा.
  • 19 हजार 444 करोड़ महतारी वंदन के तहत पैसा दिया जा चुका है.
  • 13 लाख 85 हजार महिलाएं लखपति दीदी बनीं.
  • 56 हजार परिवारों तो पीवीजीटी योजना का लाभ पहुंचा.
  • पेसा कानून के क्रियान्यव्यन के लिए टास्क फोर्स गठित किया.
  • छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य (धर्म स्वतंत्रता) अधिनियम, 2026 लेकर आए.
  • शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया.
  • भर्ती परीक्षा को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा.
  • भर्ती प्रक्रिया प्रदेश में जारी है, लोगों को रोजगार देना हमारा संकल्प.
  • नीट परीक्षा और बाकी परीक्षा देने वाले छात्रों को हम मदद देंगे.
  • जेल प्रहरी में दस फीसदी आरक्षण अग्निवीरों को मिलेगा.
  • 30 आईटीआई का उन्नयन किया जाएगा.
  • रोजगार मेले का भी आयोजन सरकार करेगी.
  • 100 करोड़ का स्टार्टअप फंड बनाया युवाओं के लिए.
  • पांच मेडिकल कॉलेज इसी साल से हम शुरू कर रहे हैं.
  • 500 करोड़ के एआई मिशन की शुरूआत होगी.
  • डेढ़ लाख कर्मचारियों को एआई का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
  • खेल अधोसंरचना का विस्तार कर रहे हैं.
  • छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को डीएसपी बनाने का निर्णय लिया.
  • उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरी मिलेगी इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है.
  • आयुष्मान योजना के तहत मेडिसिटी बनाने जा रहे.
  • संजीवनी और महतारी योजना के तहत लोगों को लाभ मिल रहा.
  • जनविश्वास अधिनियम के लागू होने से लोगों को लाभ मिला.
  • इनवेस्टर कनेक्ट के आयोजन से 1 लाख 74 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा.
  • नवा रायपुर में पहला गारमेंट टेक्सटाइल शुरू होने से 46 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा
  • राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक पार्क और नवा रायपुर में फर्नीचर पार्क बनाने जा रहे.
  • एनर्जी समिट से 3 लाख 50 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला.
  • 12 लाख उपभोक्ताओं का 9 करोड़ 10 लाख का बिजली बिल माफ किया.
  • सूर्यघर योजना से लोगों को मिल रही मजबूती. ऊर्जा के क्षेत्र में हम आत्मनिर्भर.
  • भारतमाला प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ हो रहा कनेक्ट, दूसरे राज्यों से आना जाना आसान.
  • रावघाट परियोजना से छत्तीसगढ़ को विस्तार मिलेगा.
  • फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन शुरू करने जा रहे.
  • 829 मोबाइल टावर स्थापित किए गए, हाई स्पीड इंटरनेट से गांव गांव जुड़ेंगे.
  • पर्यावरण संरक्षण पर पूरा ध्यान दे रहे, 7 करोड़ पौधे एक पेड़ मां के नाम के तहत लगाए गए.
  • सीएम हेल्पलाइन से 80 हजार शिकायतों को सुलझाया.
  • सेवा पोर्टल से लोगों को मिल रहा फायदा.
  • सुघर छत्तीसगढ़ अभियान से 31 योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा.
  • विकसित भारत जी राम जी योजना से मजदूरों के जीवन में आ रही खुशहाली.
  • आज से छत्तीसगढ़ में 'मेरी बेटी-मेरा अभिमान' राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत.
  • 6,671 ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बालिकाओं के लिए नए शौचालय बनाए जाएंगे.
  • स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई की स्मृति में प्रतिवर्ष लोक कलाकारों को 'डॉ. तीजन बाई लोककला अलंकरण' सम्मान दिया जाएगा.

देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से ओतप्रोत धमतरी

धमतरी जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. जिला मुख्यालय के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विधायक अजय चंद्राकर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी. राष्ट्रगान के बाद तिरंगे रंगों के गुब्बारे आकाश में छोड़े गए. ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर ने परेड का निरीक्षण किया और टुकड़ियों के शानदार मार्चपास्ट की सलामी ली. उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया. समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से ओतप्रोत धमतरी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

लाइव छत्तीसगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम LIVE UPDATE: नक्सल मुक्त दंतेवाड़ा में शान से लहराया तिरंगा

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे के बाद आजादी का पहला जश्न, जहां कभी नक्सलियों का खौफ था, वहां आज शान से लहरा रहा तिरंगा

कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने फहराया झंडा, 600 किमी की तिरंगा यात्रा का हुआ समापन

Last Updated : August 15, 2026 at 6:40 PM IST