ETV Bharat / bharat

CJP प्रोटेस्ट का 14वां दिन: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, प्रदर्शनकारियों ने लगाया गंभीर आरोप

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी है.

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी (Social Media)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : July 3, 2026 at 12:30 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी है. वहीं, आंदोलन के समर्थन में बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुंग की भूख हड़ताल पांचवें दिन में प्रवेश कर गई है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर बातचीत करने के बजाय आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है. उनका आरोप है कि गुरुवार देर रात जंतर मंतर पर पुलिस बल की संख्या में अचानक बढ़ा दी गई.

देर रात बढ़ाई गई पुलिस की तैनाती

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, गुरुवार देर रात जंतर मंतर और उसके आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई. उनका दावा है कि पुलिस की बढ़ी हुई मौजूदगी से यह संकेत मिल रहा है कि प्रशासन आंदोलन को लेकर सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है. हालांकि, प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. धरना स्थल से प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस बल बढ़ाने से आंदोलन खत्म नहीं होगा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना हर नागरिक का अधिकार है. उन्होंने कहा कि सरकार को आवाज दबाने के बजाय युवाओं और छात्रों की मांगों को सुनना चाहिए.

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

सोनम वांगचुक लगातार पांचवें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं. आंदोलनकारियों का कहना है कि उनके स्वास्थ्य पर लगातार चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है. धरना स्थल पर मौजूद समर्थकों ने सरकार से अपील की कि वह आंदोलन को नजरअंदाज करने के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाए.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई. उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि युवाओं की समस्याओं का समाधान निकालने के बजाय प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है.छात्रों की बिगड़ी तबीयत, सीपीआई(एमएल) महासचिव ने दिया समर्थनजंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के पांचवें दिन कई छात्रों की तबीयत लगातार बिगड़ रही है और उनका ब्लड शुगर स्तर भी कम दर्ज किया गया.

जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल
जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल (Social Media)

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि खराब स्वास्थ्य और बारिश के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा. सीपीआई(एमएल) के महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य ने धरनास्थल पहुंचकर सोनम वांगचुक और अनशन पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई. उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी लोकतांत्रिक ताकतों से एक साथ आने की अपील की. प्रदर्शनकारियों ने दोहराया कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: