समुद्र से लेकर आसमान तक, भारत तेजी से सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है: पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी आज जून के आखिरी रविवार को अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में अपने विचार साझा किये.

Published : June 28, 2026 at 10:51 AM IST
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में मन की बात की. इस कार्यक्रम में वह युवाओं को लेकर प्रेरणादायक बातें करते हैं. देश-दुनियां की उन घटनाओं का जिक्र करते हैं जिसका समाज के विकास में सरोकार रहा है.
मन की बात के 135वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'साल 2026 का आधा हिस्सा खत्म होने वाला है. इन 6 महीनों में हमने मन की बात में अपने देशवासियों की कई कामयाबियों पर बात की है. जून में भी देश ने कुछ ऐसी कामयाबियां हासिल की हैं जिनसे हर नागरिक को गर्व है.
In the 135th episode of Mann Ki Baat, Prime Minister Narendra Modi says, "Half of the year 2026 is drawing to a close. Over these 6 months, we have discussed numerous achievements of our countrymen in Mann Ki Baat. In June as well, the nation has attained certain achievements… pic.twitter.com/yqCNjUiX6S
— ANI (@ANI) June 28, 2026
ये कामयाबियां देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी हैं. हाल ही में मुझे कोलकाता में नेवी से जुड़े एक इवेंट में शामिल होने का मौका मिला. वहां आईएनएस (INS) दुनागिरी, आईएनएस (INS) संशोधक, और आईएनएस अग्रे को इंडियन नेवी के बेड़े में शामिल किया गया. इन जहाजों के डिजाइन से लेकर बनाने तक, सब कुछ देसी है.'
In the 135th episode of Mann Ki Baat, Prime Minister Narendra Modi says, " the country also achieved a major success in the aviation sector in the month of june itself. the c-295 aircraft is ‘made in india’; c-295 aircraft has completed its maiden flight and 40 such aircrafts are… pic.twitter.com/EtFMGFXObP
— ANI (@ANI) June 28, 2026
पीएम मोदी ने कहा, 'देश ने जून महीने में ही एविएशन सेक्टर में भी एक बड़ी कामयाबी हासिल की. सी-295 एयरक्राफ्ट ‘मेड इन इंडिया’ है, सी-295 एयरक्राफ्ट ने अपनी पहली उड़ान पूरी कर ली है और ऐसे 40 एयरक्राफ्ट यहीं भारत में बनाए जा रहे हैं. इससे एमएसएमई और एयरोस्पेस सेक्टर को नई रफ़्तार मिल रही है, रोजगार के मौके बढ़ रहे हैं और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प मज़बूत हो रहा है.'
In the 135th episode of Mann Ki Baat, Prime Minister Narendra Modi says, " this month, the drdo also successfully tested an indigenous ‘long-range land-attack cruise missile’. it was developed jointly by drdo laboratories and indian industry partners; in other words, from the seas… pic.twitter.com/7ArEHtzCSp
— ANI (@ANI) June 28, 2026
उन्होंने कहा, 'इस महीने डीआरडीओ ने एक स्वदेशी ‘लॉन्ग-रेंज लैंड-अटैक क्रूज मिसाइल’ का भी सफल टेस्ट किया. इसे डीआरडीओ लैब्स और भारतीय इंडस्ट्री पार्टनर्स ने मिलकर बनाया है. दूसरे शब्दों में समुद्र से लेकर आसमान तक, हमारा भारत तेजी से सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है.'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'जून में एक और इवेंट हुआ जिसमें पूरी दुनिया ने भारत की कोशिशों के साथ हाथ मिलाया और वह इवेंट था ‘इंटरनेशनल योगा डे’. इस बार, दुनिया भर में 2,500 से ज़्यादा जगहों पर अलग-अलग योगा इवेंट हुए. हमारे देश में करोड़ों लोगों ने कई जगहों पर योगा प्रोग्राम में हिस्सा लिया. भारत ने इस इवेंट में कुल 114 मेडल जीते, जिसमें 102 गोल्ड मेडल शामिल हैं. भारत इस चैंपियनशिप में मेडल टैली में टॉप पर रहा.'
In the 135th episode of Mann Ki Baat, Prime Minister Narendra Modi says, " another event took place in june that saw the entire world join hands with india’s efforts – and that event was ‘international yoga day’. this time, diverse yoga events were held at over 2,500 locations… pic.twitter.com/9MKOzm3OrK
— ANI (@ANI) June 28, 2026
पीएम मोदी ने कहा, 'पूजा-पाठ खत्म होने के बाद मिट्टी की मूर्तियां अपने आप पानी में घुल जाती हैं. इससे हमारी नदियों, तालाबों और पर्यावरण को बचाने में मदद मिलती है. इससे हम अपनी आस्था बनाए रख पाते हैं और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी पूरी कर पाते हैं. जब हम लोकल कारीगरों से मूर्तियां खरीदते हैं, तो हम 'वोकल फॉर लोकल' होने के अपने इरादे को और मजबूत करते हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि इस 'गणेश उत्सव' के दौरान और असल में ऐसे हर त्योहार के दौरान हम इन बातों पर गंभीरता से सोचेंगे और देश के हित में कदम उठाएंगे.'
In the 135th episode of Mann Ki Baat, Prime Minister Narendra Modi says, " clay idols dissolve naturally in water after the worship rituals conclude. this helps protect our rivers, ponds, and the environment. it allows us to uphold our faith while also fulfilling our… pic.twitter.com/IG1pkRP4nQ
— ANI (@ANI) June 28, 2026
उन्होंने आगे कहा, 'बहुत से लोगों ने मुझे लिखकर एक खास टॉपिक पर बात करने का सुझाव दिया है. यह टॉपिक 'गणेश उत्सव' से जुड़ा है. हालांकि 'गणेश उत्सव' में अभी काफी समय है, लेकिन लोगों ने आग्रह किया है कि इस विषय पर अभी चर्चा की जाए. कृपया यह पक्का करने की कोशिश करें कि आपके घर, सोसायटी या मोहल्ले में स्थापित गणपति बप्पा की मूर्ति हमारे अपने देश की मिट्टी से बनी हो और हमारे अपने कुम्हारों और लोकल कारीगरों के हाथों से बनी हो. मैं गणेश की मूर्ति बनाने वालों से भी आग्रह करता हूं कि वे मिट्टी की मूर्तियों को प्राथमिकता दें, और मैं खरीदारों से कहता हूं कि वे यह देख लें कि मूर्ति किस चीज़ से बनी है और किस देश में बनी है. प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियां बिल्कुल न खरीदें.'
In the 135th episode of Mann Ki Baat, Prime Minister Narendra Modi says, " we must save every single drop of rainwater. we cannot let the momentum of the 'catch the rain' campaign slacken in the slightest. so, i urge you specially: let us come together to save every drop of rain." pic.twitter.com/JNebUKDSln
— ANI (@ANI) June 28, 2026
प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमें बारिश के पानी की हर एक बूंद बचानी चाहिए. हम 'कैच द रेन' कैंपेन की रफ़्तार को जरा भी कम नहीं होने दे सकते. इसलिए मैं आपसे खास तौर पर गुजारिश करता हूं. आइए हम सब मिलकर बारिश की हर बूंद बचाएं.'

