दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल का संकट, भारत चुनौतियों का दृढ़ता से सामना कर रहा है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आज 'मन की बात' में वैश्विक पेट्रोल-डीजल संकट, टी20 विश्व कप समेत कई अन्य अहम मुद्दों चर्चा की.

Published : March 29, 2026 at 11:21 AM IST
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च के आखिरी रविवार को अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम मन की बात में बोल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की बड़ी भूमिका है.
प्रधानमंत्री मोदी 'मन की बात' के 132वें एपिसोड में कहा, 'मार्च का यह महीना वैश्विक स्तर पर बेहद घटनापूर्ण रहा है. हम सभी को याद है कि कोरोना के कारण दुनिया को लंबे समय तक कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था. हमें उम्मीद थी कि इस संकट से उबरने के बाद दुनिया एक नई शुरुआत के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगी. हालाँकि, अलग-अलग क्षेत्रों में युद्ध और संघर्ष के हालात लगातार सामने आते रहे हैं.'
PHOTO | In the 132nd episode of ‘Mann Ki Baat’, Prime Minister Narendra Modi says, "This month of March has been extremely eventful at the global level. We all remember that the world faced numerous problems for a long time due to COVID. We expected that after emerging from the… pic.twitter.com/zveG2kCc5R
— Press Trust of India (@PTI_News) March 29, 2026
उन्होंने आगे कहा, 'अभी पिछले एक महीने से हमारे पड़ोस में एक भीषण युद्ध चल रहा है. लाखों भारतीय परिवारों के रिश्तेदार इन देशों में विशेष रूप से खाड़ी देशों में रहते और काम करते हैं. मैं खाड़ी देशों का बहुत आभारी हूँ कि उन्होंने वहाँ मौजूद एक करोड़ से अधिक भारतीयों को हर तरह की सहायता प्रदान की है.'
PHOTO | In the 132nd episode of ‘Mann Ki Baat’, Prime Minister Narendra Modi says, " currently, a fierce war has been going on for the past one month in our neighbourhood. lakhs of indian families have relatives living and working in these countries, particularly in the gulf… pic.twitter.com/fmXdVoJ6Wh
— Press Trust of India (@PTI_News) March 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है, वह हमारी ऊर्जा जरूरतों का एक प्रमुख केंद्र है, जिसके कारण दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल का संकट पैदा हो रहा है. भारत अपने वैश्विक संबंधों, विभिन्न देशों से मिली सहायता और पिछले एक दशक में अपनी बनाई क्षमताओं के कारण इन चुनौतियों का दृढ़ता से सामना कर रहा है.'
PHOTO | In the 132nd episode of ‘Mann Ki Baat’, Prime Minister Narendra Modi says, " the region where the war is underway is a major hub of our energy needs, due to which a petrol and diesel crisis is developing worldwide. india is facing these challenges resolutely because of its… pic.twitter.com/BoNoh9ITWV
— Press Trust of India (@PTI_News) March 29, 2026
पीएम मोदी ने कहा, 'यह निस्संदेह एक चुनौतीपूर्ण समय है. ‘मन की बात’ के माध्यम से मैं एक बार फिर नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे एकजुट रहें और इस चुनौती का सामना करें. जो लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह 140 करोड़ नागरिकों के हितों से जुड़ा मामला है. इसमें स्वार्थ-भरी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है. जो लोग अफवाहें फैला रहे हैं, वे देश को बहुत नुकसान पहुँचा रहे हैं. इसलिए मैं सभी से अपील करता हूँ कि वे सतर्क रहें और गलत जानकारियों से गुमराह न हों.'
PHOTO | In the 132nd episode of ‘Mann Ki Baat’, Prime Minister Narendra Modi says, " this is undoubtedly a challenging time. through ‘mann ki baat’, i once again urge citizens to remain united and overcome this challenge. those indulging in politics over this issue should refrain,… pic.twitter.com/tqPql83GEH
— Press Trust of India (@PTI_News) March 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिकेट की भी चर्चा की. उन्होंने कहा, 'यह महीना पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहा है. टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत ने पूरे राष्ट्र को खुशियों से भर दिया है. हमें अपनी टीम की इस शानदार सफलता पर गर्व है. आप में से कई लोगों ने इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ की पोस्ट पर मेरे जवाब पर टिप्पणी की. युवराज ने मुझसे आग्रह किया था कि मैं उनके पिता से चीनी का सेवन कम करने के लिए कहूँ. मुझे खुशी है कि मेरे इस आग्रह का सकारात्मक असर हुआ. मैं भी सभी से आग्रह करूँगा कि वे चीनी का सेवन कम करें.'
PHOTO | In the 132nd episode of ‘Mann Ki Baat’, Prime Minister Narendra Modi says, " this month has been very exciting for cricket fans across the country. india’s historic victory in the t20 world cup has brought joy to the nation. we are all proud of our team’s exemplary… pic.twitter.com/ExPreIwm1d
— Press Trust of India (@PTI_News) March 29, 2026

