ETV Bharat / bharat

अंबाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस से बिहार के 11 नाबालिग को कराया गया रेस्क्यू, बाल मजदूरी के लिए ले जा रहा था दलाल

कर्मभूमि एक्सप्रेस से बिहार निवासी 11 नाबालिग बच्चों को अंबाला कैंट स्टेशन पर रेस्क्यू किया गया है.

11 MINORS RESCUED IN AMBALA
अंबाला कैंट स्टेशन पर बिहार के 11 नाबालिग बरामद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 22, 2026 at 3:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अंबाला: हरियाणा के अंबाला कैंट स्टेशन पर कर्मभूमि एक्सप्रेस से 11 नाबालिक बच्चों को रेस्क्यू किया गया है. इनमें एक बच्ची और 10 बच्चे शामिल हैं. ये सभी बच्चे बिहार के रहने वाले हैं. इन्हें बाल मजदूरी करने के लिए तस्करों के द्वारा पंजाब के लुधियाना और हरियाणा के अंबाला सहित अन्य जिलों के अलग-अलग फैक्ट्रियों में मजदूरे के लिए ले जाया जा रहा था.

कैसे किया गया रेस्क्यूः जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस को उनके टोल फ्री नंबर 18001027222 पर गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर चाइल्ड लाइन, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम गठित की गई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया. ट्रेन में सघन जांच के दौरान कुल 11 बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें एक लड़की भी शामिल है.

कर्मभूमि एक्सप्रेस से बिहार के 11 नाबालिग को कराया गया रेस्क्यू (ETV Bharat)

क्या बोले बच्चेः पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं और उन्हें पंजाब के लुधियाना समेत अन्य इलाकों में फैक्ट्रियों में काम के लिए ले जाया जा रहा था. वहीं कुछ बच्चों को अंबाला में भी अलग-अलग कामों के लिए भेजे जाने की तैयारी थी.

क्या बोले पुलिस अधिकारीः क्रांइम ब्रांच (मानव तस्करी) सब इंस्पेक्टर नरेंद्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि "हमें गुप्त सूचना मिली थी कि कर्मभूमि एक्सप्रेस से कुछ बच्चों को काम के लिए ले पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और देश के अलग अलग क्षेत्रों में ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और 10 लड़के और एक लड़की को रेस्क्यू किया. बच्चों को काम के लिए ले जाया जा रहा था. रेस्क्यू के बाद बच्चों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है."

ये भी पढ़ें-पलवल में 11 बच्चों को कराया गया मुक्त, ऑपरेशन मुस्कान के तहत ढाबा संचालकों पर एक्शन