शराब ठेका हटाने के लिए महिलाओं का अनूठा विरोध, भजन-कीर्तन कर दिया धरना

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
ठेका हटाने की मांग पर महिलाओं का धरना (ETV Bharat Dholpur)

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : April 12, 2025 at 2:36 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

धौलपुर: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में भामतीपुरा मोहल्ले में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में महिलाएं विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं. शुक्रवार को महिलाओं ने हंगामा कर शराब की दुकान में तोड़फोड़ की. शनिवार को फिर से महिलाएं ठेके के सामने धरने पर बैठ गईं. महिलाओं अब भजन-कीर्तन कर अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. इस दौरान आबकारी निरीक्षक शराब की दुकान में बैठकर नजारा देखते रहे. महिलाएं शराब ठेके को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग कर रही हैं. आबकारी निरीक्षक देव कश्यप ने बताया मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है. जैसे निर्देश मिलेंगे, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय महिलाओं ने बताया कि आबकारी विभाग ने घनी आबादी में शराब का ठेका खोल दिया है. इससे यहां असामाजिक तत्वों की भीड़ लगी रहती है. महिलाओं का यहां से निकलना मुश्किल हो गया है. शराबी नशे में धुत होकर उत्पाद मचाते रहते हैं. स्थानीय महिला नर्मदा शर्मा ने बताया इस समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को भी लिखित में शिकायत पत्र दिया है. लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है. 