पलाश के फूलों से आदिवासी महिलाएं बना रहीं हर्बल गुलाल, देशभर में बढ़ रही मांग - HERBAL GULAL FROM PALASH FLOWERS
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : March 12, 2025 at 6:56 PM IST
सिरोही: जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पिंडवाड़ा उपखंड के बसंतगढ़ में आदिवासी महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है. लखपति दीदी योजना के तहत राजीविका के सहयोग से हर्बल गुलाल तैयार कर प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है. इस गुलाल को बनाने के लिए महिलाएं पलाश के फूलों सहित अन्य प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करती हैं, जिससे यह पूरी तरह सुरक्षित और त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता. इस गुलाल की मांग अब राजस्थान के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी बढ़ रही है. गुलाल निर्माण के इस कार्य से महिलाओं की आर्थिक स्थिति तो सुदृढ़ हो ही रही है, साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी नया आयाम मिल रहा है. यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने का उदाहरण बन रही है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर पा रही हैं.