तमिलनाडु: तूतुकुडी में डाक टिकटों की स्थाई प्रदर्शनी, रिटायर्ड सेना अधिकारी की पहल - RARE COLLECTION OF POSTAGE STAMPS

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
तूतुकुडी में डाक टिकटों की स्थाई प्रदर्शनी, रिटायर्ड सेना अधिकारी की पहल (PTI)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : April 7, 2025 at 7:54 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

तूतुकुडी: तमिलनाडु में तूतुकुडी के एक अवकाशप्राप्त सेना अधिकारी कर्नल सुंदरम ने अपने टिकट संग्रह की प्रदर्शनी लगाई है. वे दो दशक से ज्यादा समय से डाक टिकट जमा कर रहे हैं. उनका मकसद डाक टिकटों के प्रति जागरूकता फैलाना है.

कर्नल सुंदरम ने अपने घर के एक कमरे में स्थाई तौर पर स्कूल-कॉलेज के छात्रों के लिए टिकट प्रदर्शनी लगा रखी है.कर्नल सुंदरम टिकट जमा करने के खाते के जरिये अपना संग्रह बढ़ाते हैं. उन्होंने ये खाता दिल्ली और तूतुकुडी में खोल रखा है. उनकी प्रदर्शनी को देखने नियमित रूप से स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं आती हैं. उनमें टिकटों के जरिये भारत का इतिहास जानने की उत्सुकता होती है.

उनके संग्रह में 5,000 से ज्यादा डाक टिकट हैं. उनसे भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक है. इनमें भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में जारी स्मारक टिकट, भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में जारी टिकट और रामायण-महाभारत जैसे महाकाव्यों के प्रसंगों को दिखाने वाले टिकट शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: वैश्विक व्यापार युद्ध और मंदी की आशंकाओं के बीच दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट

ABOUT THE AUTHOR

...view details