रामनवमी के रंग में रंगा अयोध्या, धार्मिक आयोजनों से आस्था में सराबोर श्रद्धालु - RAM NAVAMI CELEBRATION

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
रामनवमी के रंग में रंगा अयोध्या, धार्मिक आयोजनों से आस्था में सराबोर श्रद्धालु (PTI)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : April 5, 2025 at 7:36 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

राम नगरी अयोध्या रामनवमी की तैयारियों में डूबी है. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरी राम नवमी है और इसकी भव्यता पूरे देश का ध्यान खींच रही है. इस बार राम नवमी पर राम जन्मभूमि मंदिर में एक खास दृश्य देखने को मिलेगा- दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक को चार मिनट तक तिलक करेंगी. मंदिर प्रशासन द्वारा की गई स्थायी व्यवस्था के तहत यह सूर्य तिलक अगले 20 वर्षों तक हर राम नवमी पर होता रहेगा. इसके साथ ही मंदिर को फूलों से सजाया गया है और अयोध्या को उत्सवमय रंग में रंगा गया है. मुख्य द्वार पर श्रद्धालु उत्साह के साथ दर्शन कर रहे हैं और यादगार पलों को कैमरे में कैद कर रहे हैं.