STR में दो भालुओं को बीच कुश्ती, बाघिन ने शावकों पर लुटाया जी भर के प्यार - SATPURA BEAR SEEN WRESTLING
🎬 Watch Now: Feature Video

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : April 1, 2025 at 10:54 AM IST
नर्मदापुरम: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों की संख्या में वृद्धि हुई है. बेहतर प्रबंधन के चलते यहां जानवरों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है. सोमवार को जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को 2 रोचक नजारे देखने को मिले. माढ़ई के कोर एरिया में 2 भालू आपस में कुश्ती करते दिखे. इस दौरान दोनों तरफ से जिप्सियां रुक गईं और पर्यटकों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद किया. वहीं, इसी दिन पर्यटकों को एक और दिलचस्प दृश्य मढ़ई के बफर जोन में देखने को मिला. जहां बाघिन अपने 3 शावकों के साथ खेलती और उछल-कूद करती नजर आई. पर्यटक जिप्सी खड़े कर देखते रहे और बाघिन काफी देर तक अपने बच्चों के साथ लाड़-प्यार करती रही. सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई के एसडीओ अंकित जामोद ने बताया कि " ये दोनों वीडियो एसटीआर के मढ़ई क्षेत्र के हैं. जहां कोर एरिया में पर्यटकों को भालुओं की कुश्ती दिखी, जबकि बफर एरिया में बाघिन का परिवार नजर आया."