विधायकों के पीए को सदन में जाने से रोका गया, जानें वजह - JHARKHAND ASSEMBLY
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : March 6, 2025 at 2:36 PM IST
रांची: झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज गेट नंबर -02 से माननीय विधायकों के साथ उनके निजी सहायकों (पीए) को सदन के अंदर प्रवेश नहीं दिए जाने और उन्हें विधानसभा के मार्शल द्वारा बाहर ही रोक दिए जाने पर कई विधायकों और उनके निजी सहायकों ने नाराजगी जताई है. वहीं झारखंड विधानसभा के सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ऊपर से मिले आदेश के अनुसार विधायकों के निजी सहायकों को आज प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. विधायकों के निजी सहायकों का कहना है कि जब मंत्री के पीएस अंदर जा सकते हैं तो वह क्यों नहीं. विधानसभा के अंदर विधायकों के पीए के प्रवेश नहीं मिलने के बाद अफरातफरी मच गई.