जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बनाया हर्बल गुलाल, अब ऐसे चढ़ेगा होली का रंग - HOLI FESTIVAL 2025
🎬 Watch Now: Feature Video

By PTI
Published : March 13, 2025 at 5:59 PM IST
कोलकाता: रंगों के पर्व होली को लेकर पूरे देश के बाजार रंग और गुलाल से सज गए हैं. इसी बीच होली को लेकर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जाधवपुर विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने हर्बल गुलाल तैयार की है. हर्बल गुलाल को बनाने में फूलों की पंखुड़ियां, नीम की पत्तियां, रजनीगंधा और टेलकम पाउडर इस्तेमाल किया गया है. इस हर्बल गुलाल से किसी को भी त्वचा की परेशानी नहीं होगी. दुकानदार के अनुसार गुलाल में कैमिकल का उपयोग नहीं किया गया है. ये गुलाल पूरी तरह से ऑर्गेनिक है. वहीं, छात्रों ने बताया कि गुलाल बनाना मनोरंजक है. इस काम में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है.