Himachal Statehood Day Live: बैजनाथ में धूमधाम से मनाया जा रहा हिमाचल पूर्व राज्यत्व दिवस - HIMACHAL STATEHOOD DAY 2025
🎬 Watch Now: Feature Video


By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : January 25, 2025 at 11:23 AM IST
|Updated : January 25, 2025 at 12:57 PM IST
1 Min Read
हिमाचल प्रदेश अपना 55वां पूर्ण राज्यत्व दिवस मना रहा है. इस बार बैजनाथ में हिमाचल पूर्व राज्यत्व दिवस का समारोह आयोजित किया गया है. गणतंत्र दिवस पर करीब 25 विभागों की झांकियां समारोह का मुख्य आकर्षण रहेंगी. इन झांकियों में हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक और प्रगति की झलक दिखाई जाएगी. जिसमें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हिम ऊर्जा, राज्य बिजली बोर्ड, पर्यटन विभाग, कृषि विभाग, महिला और बाल विकास विभाग, पशु स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग,डीआरडीए, शिक्षा विभाग, नगर निगम शिमला, उद्यान विभाग, राज्य फोरेंसिक सेवाएं, वन विभाग, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभागों की झांकियां समा बांधेगी.
Last Updated : January 25, 2025 at 12:57 PM IST