जगदीश मंदिर में फाग उत्सव की धूम, ठाकुर जी के साथ भक्तों ने खेली अबीर और गुलाल - FAGOTSAV IN JAGDISH TEMPLE
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : February 27, 2025 at 4:51 PM IST
उदयपुर: रंगो के त्योहार होली के पर्व से पूर्व झीलों की नगरी उदयपुर के जगदीश मंदिर में फागोत्सव की धूम मची हुई है. फागोत्सव के दौरान ठाकुर जी के साथ भक्त गुलाल और अबीर खेलते नजर आ रहे हैं. इस दौरान जगदीश मंदिर के अन्दर का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. बंसत पंचमी से जगदीश मंदिर में रंगपंचमी तक इस उत्सव की धूम रहती है. लेकिन होली के दिन मंदिर में फागोत्सव को लेकर श्रृद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने का मिलती है. फागोत्सव के दौरान विदेशी पर्यटक भक्तों के साथ झूमते दिखाई देते हैं. मंदिर में जमकर अबीर और गुलाल उड़ाई जाती है. यही नहीं इस अवसर पर श्रृद्धालुओं द्वारा फाग और होली से जुड़े गीतों की धुन पर भक्त जमकर थिरकते हैं.