ETV Bharat / technology

iQOO और Vivo फोन्स में जल्द मिलेगा नया Origin OS 6 अपडेट, CEO ने किया कंफर्म

भारत में iQOO और Vivo के प्रीमियम फोन्स को Origin OS 6 अपडेट पहले और, बाद में अन्य मॉडल्स को भी मिलेगा.

iQOO and Vivo Phones will come with new OS
iQOO और Vivo के फोन्स में मिलेगा नया सॉफ्टवेयर (फोटो क्रेडिट: Vivo)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : September 24, 2025 at 11:55 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: अगर आप वीवो या आइकू के स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करते हैं या फिर इन दोनों में से किसी भी कंपनी का फोन खरीदने वाले हैं, तो यह ख़बर आपके काफी काम की हो सकती है. दरअसल, वीवो और वीवो की सब-ब्रांड कंपनी आइकू के फोन्स में एक नया सॉफ्टवेयर आने वाला है, जिसका नाम Origin OS 6 है. अभी तक इन दोनों कंपनियों के फोन्स Funtouch ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते थे लेकिन अब Origin OS पर चलेंगे. इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को भारत में लॉन्च करने की चर्चा तो काफी पहले से चल रही थी, लेकिन अब आइकू के सीईओ ने इसकी पुष्टि भी कर दी है. आइए हम आपको इस नओए ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में बताते हैं.

चीन में लॉन्च होने वाले वीवो और आइकू के स्मार्टफोन्स में Origin OS ऑपरेटिंग सिस्टम का ही इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन भारत में ये कंपनियां Funtouch ओएस का इस्तेमाल करती थी. अब इन दोनों कंपनियों ने भारत में भी लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स के लिए Origin OS को लॉन्च इस्तेमाल करने का फैसला किया है और इसकी शुरुआत Origin OS 6 से होने वाली है, जो Android 16 पर आधारित होगा. यह नया इंटरफेस Funtouch OS 15 की जगह लेगा, जो फिलहाल भारत में Vivo और iQOO स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल हो रहा है.

Origin OS 6 का आना कंफर्म

iQOO इंडिया के CEO निपुण मार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस अपडेट की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि Origin OS 6 भारत में जल्द ही रोलआउट किया जाएगा. आपको बता दें कि इस ख़बर को कंफर्म करने से कुछ घंटे पहले ही कंपनी ने अपने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) हैंडल का नाम @FuntouchOS_IN से बदलकर @OriginOS कर दिया था, जिससे इस बदलाव की ओर इशारा मिल गया था. इसके अलावा Reddit पर एक पोस्ट से भी स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी, जिसकी ख़बर हमने भी आपको बताई थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो और आइकू पहले अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स में Origin OS 6 को रोलआउट करना शुरू करेगी. उसके बाद धीरे-धीरे कंपनी अपने मिड-रेंज और बजट रेंज वाले स्मार्टफोन्स में भी अपने इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को शामिल करेगी. हालांकि, वीवो और आइकू ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं कि उनके पुराने फोन्स में भी नया अपडेट आएगा या सिर्फ अभी से नए लॉन्च होने वाले फोन्स में ही नया सॉफ्टवेयर मिलेगा.

बहरहाल, यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम वीवो और आइकू फोन का इंटरफेस बदल देगा. यूज़र्स को इन फोन्स में एक नया डिज़ाइन देखने को मिलेगा. इसके अलावा यूज़र्स को रफॉर्मेंस और विज़ुअल एक्सपीरियंस में भी सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा गेमिंग और मल्टीटास्किंग करने वाले कस्टमाइजेशन के शौकीनों के लिए भी नया सॉफ्टवेयर काफी अच्छा साबित हो सकता है.