IMC 2025: Jio ने लॉन्च किया AI Classroom और सेफ्टी फीचर्स देने वाला JioBharat Phones
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 में जियो ने सेफ्टी वाले JioBharat फोन और फ्री AI एजुकेशन कोर्स लॉन्च किया है.


Published : October 8, 2025 at 5:31 PM IST
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2025) का आयोजन किया जा रहा है. एशिया के इस सबसे बड़े टेक इवेंट में जियो ने JioBharat phones लॉन्च किए हैं, जिसकी कीमत सिर्फ 799 रुपये से शुरू हो रहे हैं. इतना सस्ता होने के बावजूद भी यह कोई सस्ता फोन नहीं है. यह एक 'सुरक्षित फोन' है, खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए. इसमें चार बड़े सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं:
JioBharat phones के खास फीचर्स
- लोकेशन मॉनिटरिंग: इसे फीचर से पता चल सकेगा कि आपके प्रियजन कहां पर हैं.
- यूज़ेस मैनेजर: इस फीचर की मदद से पैरेंट्स तय कर सकेंगे कि उनके बच्चों को कौन कॉल या मैसेज कर सकता है. इससे अनजान नंबर्स को ब्लॉक भी किया जा सकता है.
- फोन और सर्विस हेल्थ: इस फीचर की मदद से बैटरी और नेटवर्क स्टेट्स को यूज़र्स रियलटाइम में देख पाएंगे. इससे यूज़र्स के फोन का नेटवर्क डाउन नहीं होगा.
- लंबा बैटरी बैकअप: इस फोन को एक बार चार्ज करने पर 7 दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा.
जियो ने इस फोन को लॉन्च करते हुए इसके इन खास फीचर्स के बारे में दावा किया है कि ये फीचर्स लगभग हर घर की जरूरतों के अनुसार तैयार किए हैं. इस फोन को खरीदने के लिए आप जियो के स्टोर्स के साथ-साथ JioMart, Amazon, Swiggy Instamart और अन्य मोबाइल आउटलेट्स पर जा सकते हैं.
The future is AI. Are you ready?
— Reliance Jio (@reliancejio) October 6, 2025
Master key AI skills in just 4 weeks with AI Classroom.
FREE foundation course
Powered by JioPC, Designed by Jio Institute.
Learn stress-free with:
✅ Online video lectures
✅ Hands-on practice with AI tools
✅ Quizzes & assignments
Access the… pic.twitter.com/mDrkQ2H7y5
Jio ने लॉन्च किया AI Classroom
IMC 2025 में Jio ने AI Classroom Foundation Course भी लॉन्च किया है, जो कि बिल्कुल मुफ्त है. इस कोर्स को JioPC और Jio Institute ने मिलकर तैयार किया है. इसका उद्देश्य एआई की दुनिया से हरेक इंसान को जोड़ना है, फिर चाहे वो छात्र हो या कोई और.
आप JioPC के जरिए पीसी, लैपटॉप या टीवी, चाहे जो भी डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हों, आपको यह कोर्स मिल जाएगा. यह 4 हफ्तों का कोर्स है, जिसमें वीडियो लेक्चर, प्रैक्टिकल असाइनमेंट और AI टूल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस कोर्स को करने के बाद आखिर तक जो भी जियोपीसी यूज़र्स टिकेंगे, उन्हें Jio Institute का सर्टिफिकेट भी मिलेगा, और बाकी लोगों को कॉमप्लेशन बैज मिलेगा.
इस कोर्स के दौरान हफ्ते अलग सब्जेक्ट सिखाया जाएगा. इस दौरान सबसे पहले एआई की बेसिक जानकारियों के बारे में बताया जाएगा. उसके बाद प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग सिखाई जाएगी. उसके बाद एआई यूज़ करना, क्रिएटिव काम करना और अंत में एक कैपस्टोन प्रोजेक्ट तैयार करना भी सिखाया जाएगा.

