ETV Bharat / technology

Huawei Mate XTs: 4 सितंबर को लॉन्च होगा 3 हिस्सों में मुड़ने वाला स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

Huawei Mate XTs ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन 4 सितंबर को आ रहा है, जिसमें स्टाइलस सपोर्ट और दमदार कैमरा फीचर्स मिलेंगे.

Huawei Mate XTs could run on a Kirin 9020 chipset
इस फोन में प्रोसेसर के लिए Kirin 9020 चिपसेट दिया जा सकता है. (फोटो क्रेडिट: Huawei)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : August 28, 2025 at 8:03 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: फोल्डेबल फोन की इंडस्ट्री में लगातार नए इनोवेशन्स होते जा रहे हैं. सैमसंग और गूगल जैसी दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियां अभी तक डुअल डिस्प्ले स्मार्टफोन यानी सिर्फ एक बार मुड़ने वाले फोन को लॉन्च कर रही है, लेकिन चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुआवे 4 सितंबर को अपना दूसरा ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. इस फोन का नाम Huawei Mate XTs है. ट्राई-फोल्ड फोन में तीन डिस्प्ले होती हैं और इसे दो बार फोल्ड यानी मोड़ा जा सकता है. इस फोन को iPhone 17 Series से पहले यानी 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, जबकि घरेलू मार्केट चीन में इसकी प्री-रिज़र्वेशन शुरू हो चुकी है.

Huawei Mate XTs का डिजाइन

आपको बता दें कि हुआवे ने पिछले साल भी सितंबर के महीने में ही दुनिया का पहला ट्राई-फोल्ड फोन लॉन्च किया था, जिसका नाम Huawei Mate XT Ultimate Design था. अब कंपनी इस फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न लॉन्च करने जा रही है, जो ज्यादा प्रीमियम और पावरफुल होगा. इसमें stylus सपोर्ट भी दिया गया है. इस फोन को चार रंगों - Dark Black, Hibiscus, Ruihong, White (चाइनीज़ से ट्रांसलेट किया गया) में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.

Huawei Mate XTs को तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. जो इस प्रकार हो सकते हैं:

  • 16GB RAM + 256GB
  • 16GB RAM + 512GB
  • 16GB RAM + 1TB

फोन की कंफर्म डिटेल्स

वीबो टीज़र के जरिए इस फोन का डिजाइन सामने आ चुका है. इसके पिछले पैनल पर फाइन-टेक्स्चर्ड लाइन्स हैं और डायमंड-कट कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इसके पिछले हिस्से पर मौजूद कैमरा मॉड्यूल पर 4 सेंसर्स दिखाई दे रहे हैं. इसके बीच में वर्टिकल पिल शेप वाली एलईडी फ्लैश लाइट दिख रही है. इसके ऊपर XMAGE branding दिख रहील है, जिससे पता चलता है कि इस फोन में पिक्चर्स क्लिक करने की क्षमता काफी एडवांस हो सकती है.

फोन की लीक डिटेल्स

सोशल मीडिया पर बहुत सारे इनफ्लूएंसर्स ने अलग-अलग सोर्स के जरिए इस फोन की कई संभावित डिटेल्स को लीक किया है. इनके मुताबिक इस फोन के पिछले हिस्सा का प्राइमरी सेंसर 50MP का हो सकता है, जो वेरिएबल अपर्चर के साथ आएगा. इस फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसके अलावा इसमें 7.9 इंच की मेन स्क्रीन हो सकती है. फोन में Tiangong डुअल हिंज सिस्टम हो सकता है. इसमें प्रोसेसर के लिए Kirin 9020 चिपसेट हो सकता है. फोन HarmonyOS 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर सकता है. इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट और 5600mAh की बैटरी दी जा सकती है. इसके अलावा कुछ लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में Huawei Mate XTs की कीमत CNY 20,000 यानी करीब 2,43,400 रुपये हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Vivo X Fold 5: मुड़ने वाला नया वीवो फोन लॉन्च, अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ मिलेगा 50MP+50MP+50MP कैमरा