ETV Bharat / technology

Google Pixel 10 Pro Fold और Pixel Buds 2a की भारत में बिक्री शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

Google Pixel 10 Pro Fold और Pixel Buds 2a की भारत में बिक्री शुरू हो चुकी है. इस पर कुछ ऑफर्स भी मिल रहे हैं.

Google Pixel 10 Pro is the first foldable to come with IP68 rating
Google Pixel 10 Pro ऐसा पहला फोल्डेबल फोन है, जो IP68 रेटिंग के साथ आता है. (फोटो क्रेडिट: Made by Google)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : October 9, 2025 at 2:14 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: गूगल ने Pixel 10 Pro Fold और Pixel Buds 2a को आज के भारतीय मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है. अगर आप गूगल के इस दोनों प्रोडक्ट्स की बिक्री का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपको इंतजार खत्म हो चुका है. गूगल ने अपने आधिकारिक ब्लॉग के जरिए जानकारी दी है कि उन्होंने अपने इन दोनों प्रोडक्ट्स को भारत में बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है.

गूगल ने अगस्त 2025 में Made by Google 2025 इवेंट का आयोजन किया था. उस इवेंट में कंपनी ने Pixel 10 Series के साथ-साथ कई अन्य प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च किया था. Pixel 10 और Pixel 10 Pro को तो कंपनी ने लॉन्च के बाद ही बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया था.अब कंपनी ने Pixel 10 Pro Fold और Pixel Buds 2a की बिक्री शुरू की है. आइए हम आपको इन दोनों की कीमत और ऑफर्स के बारे में बताते हैं.

दोनों प्रोडक्ट्स की कीमत

भारत में Google Pixel 10 Pro Fold की कीमत 1,72,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 256GB वाला एकमात्र स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. ग्राहक इस फोन को मूनस्टोन कलर में खरीद सकेंगे. वहीं, Pixel Buds 2a कीमत 12,999 रुपये है और इसे कंपनी ने Hazel और Iris के दो कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है. Pixel 10 Pro Fold और Pixel Buds 2a को गूगल के ऑनलाइन स्टोर्स, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं.

Pixel 10 Pro Fold को HDFC Bank Credit Card के जरिए पेमेंट करके खरीदने पर यूज़र्स को 12,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा. कंपनी ने कहा है कि इस फोन पर मिलने वाला यह ऑफर स्टॉक खत्म होने तक वैलिड रहेगा.

Google Pixel 10 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन्स

कैटेगरीस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- Outer: 6.4" Actua OLED, 1080x2364, 120Hz, 3000 nits peak
- Inner: 8" Super Actua Flex OLED, 2076x2152, 1–120Hz, 3000 nits peak
- HDR, Gorilla Glass Victus 2, >2M:1 contrast ratio
प्रोसेसर और OS- Google Tensor G5 Chipset
- Titan M2 Security Coprocessor
- Android 16
- 7 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स
रैम और स्टोरेज- 16 GB RAM
- 256 GB स्टोरेज (UFS)
बैटरी और चार्जिंग- 5015 mAh बैटरी
- 30W Fast Charging (USB-C, अलग से खरीदना होगा)
- 15W Wireless Charging (Qi2)
- 84 घंटे तक बैटरी (Extreme Battery Saver में)
कैमरा (रियर)ट्रिपल कैमरा सेटअप:
• 48MP Wide (OIS, Super Res Zoom 20x)
• 10.5MP Ultra-wide (Macro Focus)
• 10.8MP Telephoto (5x Optical Zoom)
- Pro Controls, Astrophotography, Magic Eraser, Dual Screen Preview
कैमरा (फ्रंट)- Outer: 10MP, f/2.2, 87° FOV
- Inner: 10MP, f/2.2, 87° FOV
- 4K Video (30/60fps) दोनों कैमरा से
वीडियो फीचर्स- 4K @ 24/30/60fps, 1080p @ 24/30/60fps
- Night Sight Video, Video Boost, Audio Magic Eraser, Cinematic Pan, Macro Focus Video
सिक्योरिटी- फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट अनलॉक
- एंटी-फिशिंग, स्पैम प्रोटेक्शन
- थेफ्ट प्रोटेक्शन, Emergency SOS
डिज़ाइन और बिल्ड- Folded: 155.2 x 76.3 x 10.8 mm
- Unfolded: 155.2 x 150.4 x 5.2 mm
- 258g वज़न
- IP68 रेटिंग, Recycled Materials, Aerospace-grade Aluminium Frame
कनेक्टिविटी- Wi-Fi 7, Bluetooth v6
- NFC, UWB Chip, Google Cast
- 5G mmWave + Sub-6, Dual SIM (Nano + eSIM)
- GNSS, NavIC सपोर्ट
ऑडियो- स्टीरियो स्पीकर्स
- 3 माइक्रोफोन्स
- Audio Zoom, Spatial Audio, Noise Suppression
AI और फीचर्स- Gemini AI, Circle to Search, Live Translate, Pixel Studio, Best Take, Guided Frame
डब्बे में क्या मिलेगा- Pixel 10 Pro Fold
- 1m USB-C to USB-C केबल
- SIM Ejector Tool

Google Pixel Buds 2a के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

कैटेगरीस्पेसिफिकेशन
कलर ऑप्शनIris, Hazel
कनेक्टिविटी- Bluetooth 5.4
- Super Wideband सपोर्ट
- किसी भी Bluetooth 4.0+ डिवाइस से पेयर हो सकता है (Android, iOS, लैपटॉप आदि)
प्रोसेसरGoogle Tensor A1
ऑडियो- 11mm Dynamic Speaker Drivers
- Active Noise Cancellation (ANC) with Silent Seal™ 1.5
- Transparency Mode
- In-ear pressure relief
वॉयस फीचर्स- Bluetooth Super Wideband
- Clear Calling
- Wind-blocking mesh
सेंसर्स- 2 Microphones प्रति ईयरबड
- Capacitive touch controls (टैप से म्यूज़िक, कॉल, वॉयस असिस्टेंट कंट्रोल)
- IR सेंसर (ऑटो प्ले/पॉज़ के लिए)
- केस में Hall effect sensor (ओपन/क्लोज डिटेक्शन)
बैटरी लाइफ- ANC ऑन: 7 घंटे (बड्स) + 20 घंटे (चार्जिंग केस)
- ANC ऑफ: 10 घंटे (बड्स) + 27 घंटे (केस)
- 5 मिनट चार्ज = 1 घंटे ANC ऑन के साथ
चार्जिंग पोर्टUSB-C® (केस पर)
डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस- Earbuds: IP54
- Charging Case: IPX4
डायमेंशन और वज़न- Earbud: 23.1 x 16.0 x 17.8 mm, 4.7g
- Case: 50.0 x 24.5 x 57.2 mm, 47.6g
सस्टेनेबिलिटी- Buds और Case में 41% Recycled Materials
- 100% Recycled Rare Earth Magnets, Tin (PCB), Cobalt (Battery)
- 100% Plastic-free Packaging
कमपटिबिलिटी- Android 6.0+ फ़ोन, Google Account और इंटरनेट कनेक्शन जरूरी
- पूरी फीचर एक्सेस के लिए Companion Pixel App ज़रूरी
डब्बे में क्या मिलेगा- Pixel Buds 2a (Earbuds)
- Charging Case
- 4 Eartip Sizes (XS, S, M, L)
- Quick Start Guide

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 Pro Fold हुआ लॉन्च, जानें मुड़ने वाले इस गूगल पिक्सल फोन की 5 सबसे खास बातें