ETV Bharat / technology

लॉन्च से पहले सामने आई Citroen Aircross X, जानें क्या होने वाले हैं बदलाव

Citroen India अपनी नई Citroen Aircross X को लॉन्च करने वाली है. इससे पहले Citroen C3 और Citroen Basalt के X वेरिएंट्स लॉन्च हुए हैं.

Citroen Aircross X
Citroen Aircross X का टीजर (फोटो - Citroen India)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : September 17, 2025 at 2:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: कार निर्माता कंपनी Citroen India अपनी कारों की X सीरीज बाजार में उतार रही है. इसी क्रम में अब कंपनी ने अपने अगले X मॉडल का टीजर जारी किया है. बता दें कि कंपनी अपने अगले X मॉडल के तौर पर Citroen Aircross X को लॉन्च करने वाली है और इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में वहीं बदलाव देखने को मिलेंगे, जो Citroen Basalt X में किए गए थे.

बता दें कि Citroen Basalt X को सितंबर की शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा गया था. ध्यान देने वाली बात यह है कि Citroen Aircross X, सिट्रॉएन की रेंज में 'X' ट्रीटमेंट पाने वाला तीसरा मॉडल होने वाला है, इससे पहले इंटरनल कम्बशन Citroen C3 हैचबैक और Citroen Basalt के X वेरिएंट्स को लॉन्च किया जा चुका है.

Citroen Aircross X का डिजाइन
इसके डिज़ाइन की बात करें तो, नई Citroen Aircross X के एक्सटीरियर में कोई बड़े बदलाव किए जाने की संभावना नहीं है, क्योंकि इसके डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, और इसमें अलॉय व्हील भी शामिल हैं. कंपनी ने ज्यादातर अपडेट इसके केबिन के अंदर किए हैं. Citroen Aircross X में नया, ज़्यादा चौकोर डैशबोर्ड डिज़ाइन, डुअल-टोन फ़िनिश, नए एयर कंडीशनिंग वेंट डिज़ाइन और नए एयर कंडीशनिंग कंट्रोल्स दिए गए हैं.

इसके अलावा, कार में टचस्क्रीन अब एक फ्रीस्टैंडिंग यूनिट दिया जाएगा, जिसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह एक फ्रीस्टैंडिंग स्क्रीन होगी. इसके अलावा, नए अपहोल्स्ट्री कलर्स भी उपलब्ध कराये जा सकते हैं. कार में पहले की तरह ही, Citroen Aircross X के 5-सीट और 5+2-सीट कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध रहने की उम्मीद है.

Citroen Aircross X के फीचर्स
इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो, इसके टॉप वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज़ कंट्रोल, की-लेस एंट्री, एम्बिएंट लाइटिंग, एलईडी फॉग लैंप, ऑटो-डिमिंग रियर-व्यू मिरर और 360-डिग्री कैमरे जैसे अतिरिक्त फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसके टॉप मॉडल में Citroen का नया Cara Voice असिस्टेंट भी मिलने की उम्मीद है.

Citroen Aircross X का पावरट्रेन
मैकेनिकल तौर पर, Citroen Aircross X में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है और इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के विकल्प पहले की तरह ही रहेंगे. पहले वाले इंजन में केवल मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि दूसरे इंजन में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है.