Arattai के बाद Zoho ने लॉन्च किया Vani, Google Workspace का देसी अवतार
Zoho ने WhatsApp का अल्टरनेटिव Arattai लॉन्च करने के बाद अब Google Workspace का भारतीय अल्टरनेटिव Vani लॉन्च किया है.


Published : October 6, 2025 at 11:38 AM IST
हैदराबाद: Zoho ने हाल ही में व्हाट्सएप का एक इंडियन अल्टरनेटिव लॉन्च किया था, जिसका नाम Arattai है. अब इस कंपनी ने Google Workspace का एक इंडियन अल्टरनेटिव लॉन्च किया है, जिसका नाम Vani है. इसे कंपनी ने 1 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया है. यह एक इंटेलिजेंट विजुअल कोलैबोरेशन प्लेटफॉर्म है, जो अब टीमवर्क को एकदम नए अंदाज में पेश करने वाला है.
दरअसल, आजकल हर कंपनी और टीम के लिए सबसे बड़ा चैलेंज यही है कि, उनके पास आइडियाज़ तो अच्छे होते हैं, लेकिन वो बिखरे रहते हैं, कोई स्लाइड पर, कोई चैट में तो कोई नोटबुक में. Vani को इसी समस्या से निपटने के लिए लॉन्च किया गया है, जिसके लिए सालों से बहुत सारे यूज़र्स Google Workspace का इस्तेमाल कर रहे हैं.
Vani के रूप में Zoho ने इसे एक ऐसे डिजिटल स्पेस की तरह डिज़ाइन किया है, जहां टीम के लोग अपने आइडियाज़ को देख भी सकते हैं, एडिट भी कर सकते हैं और तुरंत एक्शन में भी ला सकते हैं.
The future of collaboration is here.
— Vani by Zoho (@VaniHQ) October 1, 2025
Meet Vani 👋
Your intelligent visual canvas where teams visualize ideas, collaborate in real time, and execute work together.
Start collaborating with Vani 👉 https://t.co/hnRNM8ydum pic.twitter.com/Tg1StE1j5T
Vani की खास बातें
Vani का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका विजुअल अप्रोच है. इसमें आपको एक इनफिनिट डिजिटल व्हाइटबोर्ड मिलता है, जहां आप डायग्राम, माइंड मैप, वर्कफ्लो या स्केच बना सकते हैं. अगर आपको शुरू करने में दिक्कत हो तो इसका AI आपकी मदद करता है. इसका एआई फीचर अपने आप फ्लोचार्ट या माइंडमैप तैयार कर देता है ताकि आपका ब्रेनस्टॉर्मिंग रुकने न पाए.
Zoho के मुताबिक, Vani का विज़न है – “Visualise. Collaborate. Execute.” कंपनी मानती है कि आने वाले समय में विजुअल कम्युनिकेशन ही टीमवर्क का नया लैंग्वेज बनेगा.
टीमवर्क के लिए Vani में वीडियो कॉल, कमेंट सेक्शन, वॉइस नोट्स और इमोजी रिएक्शन्स जैसे कई खास फीचर्स भी हैं. इसका मतलब है कि आप किसी भी टाइम ज़ोन में हों, टीम की डिस्कशन और प्रोग्रेस से जुड़े रह सकते हैं. इसमें Flow नाम का एक खास फीचर भी दिया गया है, जो आइडिया से लेकर उसके एक्शन तक का पूरा सफर रिकॉर्ड करता है, ताकि कोई भी मेंबर पीछे ना छूट जाए. आइए हम आपको एक टेबल के माध्यम से इस प्लेटफॉर्म के सभी खास फीचर्स की डिटेल्स बताते हैं.
| फीचर का नाम | क्या करता है / इसका इस्तेमाल कैसे होता है | मुख्य फायदे |
|---|---|---|
| Infinite Whiteboard | टीम को एक अनलिमिटेड डिजिटल कैनवस देता है जहाँ वे आइडियाज़, डायग्राम, और नोट्स बना सकते हैं | Boundless creativity, कोई पेज लिमिट नहीं |
| Mind Maps | कॉम्प्लेक्स आइडियाज़ को कनेक्ट करके क्लियर रोडमैप तैयार करता है | बेहतर स्ट्रक्चर, आसान आइडिया क्लस्टरिंग |
| Sticky Notes & Sketches | रैंडम थॉट्स या हाफ-फॉर्म्ड आइडियाज़ को जल्दी से कैप्चर करता है | Instant note-taking, inspiration को सेव रखना |
| Diagrams & Flowcharts | सिस्टम फ्लो या प्रोसेस को विज़ुअली दिखाने में मदद करता है | आसान कम्युनिकेशन, क्लियर विज़ुअल्स |
| AI-Generated Visuals | AI की मदद से इंस्टेंट फ्लोचार्ट या माइंडमैप जेनरेट करता है | Time-saving, creativity boost |
| Frames | कंटेंट को अलग-अलग लेआउट (पेज, स्लाइड, मोबाइल या सोशल पोस्ट साइज) में ऑर्गनाइज़ करता है | पॉलिश्ड प्रेजेंटेशन, क्लीन आउटपुट |
| Spaces & Zones | टीम प्रोजेक्ट्स के लिए फोल्डर्स (Spaces) और वर्किंग कैनवसेज़ (Zones) प्रदान करता है | बेहतर संगठन और रीयल-टाइम कोलैबोरेशन |
| Built-in Video Meetings | बिना ऐप स्विच किए कैनवस पर ही लाइव वीडियो मीटिंग की सुविधा देता है | Zero context switching, instant alignment |
| Contextual Comments | डायरेक्ट कैनवस पर कमेंट या वॉइस नोट डालने की सुविधा | Feedback in context, कोई ईमेल झंझट नहीं |
| Emoji Reactions | टीम मेंबर्स के लिए लाइटवेट फीडबैक सिस्टम | तेज़ और मज़ेदार कोलैबोरेशन |
| Flow (Asynchronous Work) | टीम की बातचीत और आइडिया जर्नी को रिकॉर्ड करता है ताकि बाद में कोई भी जुड़ सके | टाइमज़ोन-फ्रेंडली कोलैबोरेशन |
| Pins, Cursors & Annotations | टीम मेंबर्स की एक्टिविटी और फोकस एरिया को लाइव ट्रैक करता है | Human-like teamwork experience |
| DB Tables | प्रोजेक्ट डेटा, टास्क्स और मैट्रिक्स को स्ट्रक्चर्ड फॉर्म में सेव करता है | डेटा और आइडियाज़ का एक साथ प्रबंधन |
| Workflows | टास्क असाइनमेंट, डेडलाइन्स और ट्रैकिंग को एक ही जगह कंट्रोल करता है | Execution streamlined, कोई confusion नहीं |
| Templates & Kits | रेडीमेड प्रोजेक्ट, कैंपेन और डिजाइन टेम्प्लेट्स उपलब्ध | Time-saving, fast project launch |
| Integrations | Zoho और थर्ड पार्टी टूल्स को कनेक्ट करता है | Continuity बनाए रखता है, कोई ऐप जंप नहीं |
| Export & Share Options | फ्रेम्स या पूरी स्पेस को लिंक या फाइल के रूप में शेयर कर सकते हैं | आसान प्रेजेंटेशन और रिपोर्टिंग |
| AI Summaries & Task Automation | AI ऑटोमैटिकली डिस्कशन का समरी बनाता है और नेक्स्ट स्टेप्स सजेस्ट करता है | Decision-making आसान, Productivity बढ़े |
| Collaboration Across Teams | मार्केटिंग, डिजाइन, इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट टीम्स सभी एक साथ काम कर सकती हैं | यूनिफाइड वर्कस्पेस, रियल टीमवर्क |
| Security & Access Control | हर Space और Zone के लिए कस्टम एक्सेस राइट्स | प्राइवेट और सुरक्षित कोलैबोरेशन |
इस प्लेटफॉर्म में execution layer नाम का एक खास फीचर है, जो इसे बाकी प्लेटफॉर्म्स से अलग बनाता है. Vani सिर्फ सोचने तक नहीं रुकता. यहां आप डेटाबेस टेबल बना सकता हैं, वर्कफ़्लो सेट कर सकते हैं और टास्क ट्रैक भी कर सकते हैं. इसका मतलब आप एक ही प्लेटफॉर्म पर सोच भी सकते हैं, बना भी सकते हैं और परफॉर्म भी कर सकते हैं.
Zoho ने इसमें हर टीम के लिए अलग यूज़-केस रखे हैं. मार्केटिंग टीम्स कैंपेन प्लान कर सकती हैं, डिज़ाइनर्स मूडबोर्ड बना सकते हैं, प्रोडक्ट टीम्स फीचर मैप कर सकती हैं, और डेवलपर्स सिस्टम फ्लो डिज़ाइन कर सकते हैं. AI यहां सिर्फ बैकग्राउंड प्लेयर नहीं, बल्कि एक स्मार्ट असिस्टेंट है. ये मीटिंग नोट्स की समरी तैयार करता है, डायग्राम जेनरेट करता है और नेक्स्ट स्टेप्स सजेस्ट करता है.

