ETV Bharat / state

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आई स्कूटी, 3 युवकों की मौत

विकासनगर में स्कूटी सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे तीनों युवकों की मौत हो गई.

Vikasnagar Scooty Accident
विकासनगर में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 16, 2025 at 7:30 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

विकासनगर: प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे हैं. वहीं विकासनगर-सेलाकुई थाना क्षेत्र में लेबर चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई. वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है.

बीती रात सेलाकुई थाने के कंट्रोल रूम में वाहन दुर्घटना की सूचना मिली.सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर लेबर चौक के पास एक स्कूटी को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार गई थी. घटना करीब देर रात 11:10 बजे की है. बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना के समय स्कूटी को सूरज चला रहा था और सूरज के पीछे अनिल और मुकेश बैठे हुए थे. हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई थी. मुकेश और अनिल गंभीर अवस्था में सीएचसी प्रेमनगर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई.

सेलाकुई थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया की तीनों युवक सेलाकुई स्थित एक कंपनी में काम करते थे और जमालपुर में अपने दोस्त सुरजीत के जन्मदिन की पार्टी में दोबारा शराब के ठेके पर जा रहे थे, तभी लेबर चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में स्कूटी सवार आ गए. हादसे में स्कूटी चालक सूरज (20 साल) की मौके पर मौत हो गई और मुकेश (26 साल) और अनिल (22साल) की अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है. घटना के बाद मृतक युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

पढ़ें-मसूरी में पर्यटकों की कार खाई में गिरी, सेल्फी के चक्कर में हलक में आई जान